scriptमिट्टी से पटा हुआ था कुआं, ये खबर मिलते ही पुलिस ने शुरू की खोदाई तो उड़ गए होश… | Illegal goods seized | Patrika News
रायगढ़

मिट्टी से पटा हुआ था कुआं, ये खबर मिलते ही पुलिस ने शुरू की खोदाई तो उड़ गए होश…

Illegal goods seized: पुलिस ने पटे हुए कुएं से ये अवैध सामान जब्त किया है। बताया जा रहा है कि ये अवैध सामान ओडिशा प्रांत से लाया गया है, लेकिन…

रायगढ़Sep 13, 2019 / 09:11 pm

Vasudev Yadav

मिट्टी से पटा हुआ था कुआं, ये खबर मिलते ही पुलिस ने शुरू की खोदाई तो उड़ गए होश...

मिट्टी से पटा हुआ था कुआं, ये खबर मिलते ही पुलिस ने शुरू की खोदाई तो उड़ गए होश…

रायगढ़. प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर सरिया पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। कुएं में छिपाकर कफ सिरप की 1400 बॉटल रखी गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कफ सिरप ओडिशा प्रांत से लाया गया था।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरिया टीआई आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली कि सरिया के वार्ड क्रमांक 11 स्थित सुन्दर लाल अग्रवाल के खाली जमीन पर मिट्टी से पटा हुआ कुआं है। इस कुएं में व्यापक पैमाने पर प्रतिबंधित सिरप को दबा कर रखा गया है।
यह भी पढ़ें
इस बात को लेकर बौखलाए पति ने बाजार से लौटते वक्त कर दी पत्नी की हत्या, फिर घर पहुंच कर ये कहा…

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने कुएं के अंदर से मिट्टी निकालना शुरू किया तो थोड़ी ही देर में प्लास्टिक की बोरियां नजर आने लगी। इन बोरियों के अंदर प्रतिबंधित सिरप भरी हुई थी। पुलिस ने 10 बोरी में भरी 1400 बॉटल प्रतिबंधित सिरप जब्त की। इसकी कीमत करीब एक लाख 61 हजार रुपए आंकी गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह सिरप किसकी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस ने व्यापक पैमाने पर प्रतिबंधित सिरप जब्त कर चुकी है।
Click &
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh News

Home / Raigarh / मिट्टी से पटा हुआ था कुआं, ये खबर मिलते ही पुलिस ने शुरू की खोदाई तो उड़ गए होश…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो