रायगढ़

Independence Day 2021: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव जहां हर घर के सामने महिलाएं फहराती हैं तिरंगा

Independence Day 2021: राष्ट्रीय पर्व (National festival) का जज्बा देखने को मिलता है इस गांव में, गांव के स्कूल में पदस्थ शिक्षक (Teacher) की पहल पर चली आ रही परंपरा

रायगढ़Aug 15, 2021 / 04:01 pm

rampravesh vishwakarma

Independence Day 2021

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा भी गांव है जहां राष्ट्रीय पर्व (National Festival) के दिन हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।
रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 45-50 परिवार के गांव डोंगीपानी में 15 अगस्त (Independence Day) और 26 जनवरी (Republic Day) पर राष्ट्रीय पर्व पूरी तन्मयता के साथ मनाए जाते हैं। यहां प्रत्येक घर में झंडा फहराने की जिम्मेदारी घर की नारी शक्ति की होती है।

पिछले करीब तीन साल से यह परंपरा चल रही है। इसकी शुरुआत यहां के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के समय बच्चे स्कूल नहीं आते थे। घरवाले भी भेजने से कतराते थे।

Independence Day 2021: प्रभारी मंत्री डहरिया ने सरगुजा में किया ध्वजारोहण, 105 कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

ऐसे में उन्होंने गांव के लोगों की बैठक की। राष्ट्रीय पर्व के महत्व को समझाया और प्रत्येक घर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने की बात कही। इसे गांव के लोगों ने भी सहर्ष स्वीकार किया।
तब से इस गांव में 26 जनवरी और 15 अगस्त सबसे बड़े त्योहार हो गए। गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे राष्ट्रीय पर्व की तैयारी एक दिन पहले ही कर लेते हैं। सुबह निर्धारित समय में घर की महिलाएं झंडा फहराती हंै।

उत्सव का रहता है माहौल
राष्ट्रीय पर्व में पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहता है। कई लोग तो झंडा के नीचे रंगोली बनाते हैं। वहीं गांव को भी सजाया जाता है। सुबह परिवार के बड़ों के साथ बच्चे झंडा फहराने के लिए घर के बाहर आ जाते हैं। झंडा फहराने के बाद शहीदों को याद करते हुए नारे लगाते हैं।
IMAGE CREDIT: Independence Day
नहीं छूटती कोई भी गली
डोंगीपानी गांव बारादावन ग्राम पंचायत का आश्रित गांव है। इस गांव में करीब 45 से 50 परिवार ही रहते हैं। सभी परिवार राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं। घर के बाहर झंडा फहराने के साथ प्रत्येक लोगों के पास छोटा-छोटा झंडा भी होता है।

Independence Day 2021: आजादी की लड़ाई करते सन् 1942 में बनारस जेल में रहे, झेली थीं अंग्रेजों की यातनाएं


महिलाओं को दिया गया है जिम्मा
पिछले करीब तीन वर्षों से यह कार्य किया जा रहा है। गांव के प्रत्येक घरों की महिलाएं राष्ट्रीय पर्व के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराती हैं। दिन भर गांव में उत्साह रहता है।
शशि कुमार बैरागी, शिक्षक, प्राथमिक शाला डोंगीपानी

Home / Raigarh / Independence Day 2021: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा गांव जहां हर घर के सामने महिलाएं फहराती हैं तिरंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.