scriptविडंबना : दहेज की बेदी पर चढ़ी नवनिवाहिता | Irony: Newly married woman climbed on the altar of dowry | Patrika News
रायगढ़

विडंबना : दहेज की बेदी पर चढ़ी नवनिवाहिता

मामले में नवविवाहिता की सास को गिरफ्तार गिरफ्तारपति और सास के दहेज की प्रताडऩा से नवविवाहिता अग्नि स्नान कर दी थी जान

रायगढ़Sep 23, 2022 / 09:30 pm

CHUDAMADI SAHU

raigarh

विडंबना : दहेज की बेदी पर चढ़ी नवनिवाहिता

रायगढ़. चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में मृतका की फरार सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व मृतका के पति दिलीप राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महापल्ली में बीते मंगलवार को दुतिका राठिया पति दिलीप राठिया उम्र 22 वर्ष अपने घर अंदर स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतिका नवविवाहिता होने पर शव पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा कर मृतिका के वारिसानों का बयान लेखबद्ध किया गया था। इसके बाद शव का पीएम कराया गया। घटना के संबंध में मृतिका दुतिका राठिया के पिता, मां, बहन व अन्य गवाहों ने बताया कि मृतिका की शादी को करीब चार माह हुआ था। रथ यात्रा के समय मृतिका अपने मायके गई थी। जहां एक माह रहने के बाद वापस ससुराल आई। मायके में दुतिका राठिया अपने घरवालों को बताई थी कि उसकी सास उसे मोबाईल से मायके पक्ष के लोगों से बातचीत करने से मनाकर तंग करती थी और घर में अलग कर देगें कहा करती थी। मायके से आने के बाद उसे दो दिन तक खाना नहीं दिया गया। यह बात दुतिका अपने घरवालों को फोन कर बताई थी। उसका पति दिलीप राठिया भी उसे छोड़ दूंगा कहता और मायके वालों से बातचीत नहीं करता था। दुतिका राठिया बताई थी कि तबियत खराब होने पर भी उसका पति उसे दवाई तक लाकर नहीं देता था। मृतिका की सास और पति दिलीप राठिया हमेशा दहेज में फ्रीज नहीं लाई है, अपने माता पिता को बोलो कहकर हर ताना मारते और तंग करते थे। इससे 2 अगस्त की सुबह 9 बजे दुतिका अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा कर खुदकुशी कर ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो