रायगढ़

Ramayan Mahotsav: आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, CM बघेल भी होंगे शामिल, विदेश से पहुंचे ये बड़े कलाकार

CG Raigarh National Ramayana Festival: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।

रायगढ़Jun 01, 2023 / 11:59 am

Khyati Parihar

National Ramayan Mahotsav

National Ramayan Mahotsav: रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस महोत्सव में 12 राज्यों की मंडलियां प्रस्तुतियां देंगी। इस आयोजन में कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल भी शामिल हो रहे हैं। महोत्सव की थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है। इस वजह से मंच को भी अरण्य कांड की थीम पर ही सजाया गया है।
यह भी पढ़ें

पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर पर लगा इतने का जुर्माना, एसडीओ ने जारी किया नोटिस

बता दें कि वनवास के दौरान दण्डकारण्य में प्रभु श्रीराम ने सबसे ज्यादा समय बिताया था। यह कारण हैं कि महोत्सव अरण्य कांड पर केंद्रित रहेगा। इस महोत्सव में दण्डकारण्य में अरण्य कांड की गूंज सुनाई देगी जिससे छत्तीसगढ़ राम मय होगा। रामचरित और रामायण (National Ramayan Mahotsav) की गाथा ना सिर्फ देश के भीतर बल्कि विदेश में भी सुनाई देगी। इस महोत्सव को लेकर हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। संगीतमयी रामायण की प्रस्तुति के साथ ही प्रसिद्ध भजन गायक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें

सूखती नदी में झरिया खोदकर पीने का पानी निकाल रहे ग्रामीण, अधिकारी नहीं कर रहे मदद

इंडोनेशिया और कंबोडिया के कलाकार पहुंचे रायगढ़

National Ramayan Mahotsav: महोत्सव के दौरान तीनों दिन सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके अलावा इंडोनेशिया और कंबोडिया के कलाकार अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाने वाले हैं। यही नहीं डॉ. कुमार विश्वास, भजन गायिका मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम भी यहां होंगे। महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए इंडोनेशिया और कंबोडिया के दल रायगढ़ पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें

दुकानदार को एयर कंडीशनर कंपनी का कर्मचारी बताकर वसूला मोटी रकम, एसी व पार्टस नहीं किया सप्लाई, केस दर्ज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

National Ramayan Mahotsav: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि व अन्य केबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। पहले दिन उत्तराखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ की मंडलियां व दूसरे दिन झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, असम, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की अन्य दूसरी मंडलियों के बीच व्याख्या, संगीत और नृत्य के (Raigarh Ramayan Mahotsav) आधार पर प्रतियोगिता होगी। जिसके बाद समापन समारोह पर विजेता दलों को नकद राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

गर्मियों में पेय पदार्थों के ट्रेडिशन में आया बदलाव, नींबू और नारियल पानी की बढ़ी डिमांड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.