4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट से मिला स्टे, अधर में लटका बाजार

सब्जी मंडी में जीर्णोद्धार किए जाने के विरोध में कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है। ऐसे में मंडी जीर्णोद्धार की कवायद एक बार फिर धरी की धरी रह गई।

2 min read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Apr 12, 2016

 hanging in the balance market

Stay the Court found, hanging in the balance market

रायगढ़.
सब्जी मंडी में जीर्णोद्धार किए जाने के विरोध में कोर्ट ने स्थगन आदेश दिया है। ऐसे में मंडी जीर्णोद्धार की कवायद एक बार फिर धरी की धरी रह गई। इधर इस बात की जानकारी मिलने के बाद ही व्यवसायियों ने साप्ताहिक बाजार में पटाखे जलाते हुए खुशी का इजहार किया। वहीं अब फिर से संजय कॉम्प्प्लेक्स में व्यवसायी लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

शहर के संजय कॉम्प्लेक्स सब्जी मंडी का जीर्णोद्धार एक बार फिर अधर में लटक गया है। हालांकि इसके लिए प्रशासन पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही थी।


यह तैयारी तब शुरू हुई जब स्वास्थ्य विभाग ने एक सर्वे करते हुए जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपा। इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने मंडी में गंदगी की वजह से वहां के व्यवसायियों को गंभीर बीमारी की चपेट में आने की बात कही। इसके अलावा यह भी कहा गया था कि यदि सफाई नहीं कराई जाती है तो बीमारी धीरे-धीरे आसपास क्षेत्रों में भी फैलेगी। ऐसे में प्रशासन ने आनन-फानन में व्यवसायियों की बैठक बुलाई और इस बैठक में निर्णय लिया कि मंडी की सफाई करने के लिए उसे खाली कराया जाएगा।


वहीं जब तक यहां कार्य किया जाएगा, तब तक संजय कॉम्प्लेक्स के व्यवसायी साप्ताहिक बाजार में व्यवसाय करेंगे। हालांकि इस बात की सहमति व्यवसायियों ने नहीं दी थी और इस प्रशासन के इस कदम के विरोध में वे न्यायालय की शरण में पहुंचे। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने मामले की सुनवाई के दौरान निगम व जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे मंडी में कार्यों को रोकने का आदेश दिया। ऐसे में अब मंडी का जीर्णोद्धार एक बार फिर अधर में लटक गया है।


इस बात का था विरोध

बैठक के दौरान व्यवसायी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए तो सहमत थे, लेकिन वे यह मांग कर रहे थे प्रशासन उन्हें यह लिखित में आश्वासन दे कि जितने भी व्यवसायी मंडी में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें दोबारा संजय कॉम्प्लेक्स में पसरा बना कर दिया जाएगा। इस बात पर प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति नहीं थे और व्यवसायियों को लिखित में आश्वासन नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग