scriptVideo- एक सप्ताह में पांच करोड़ राजस्व की वसूली का टारगेट पूरा करने अधिकारी कर रहे मशक्कत | Recovery of Revenue | Patrika News
रायगढ़

Video- एक सप्ताह में पांच करोड़ राजस्व की वसूली का टारगेट पूरा करने अधिकारी कर रहे मशक्कत

वित्तीय वर्ष की स्थिति पर गौर करें तो अब यह वित्तीय वर्ष समाप्त होने के लिए महज एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है।

रायगढ़Mar 23, 2019 / 01:36 pm

Vasudev Yadav

एक सप्ताह में पांच करोड़ राजस्व की वसूली का टारगेट पूरा करने अधिकारी कर रहे मशक्कत

एक सप्ताह में पांच करोड़ राजस्व की वसूली का टारगेट, राजस्व वसूली करने के लिए शनिवार को भी डटे रहे अधिकारी

रायगढ़. वित्तीय वर्ष समाप्त होने के लिए अब एक सप्ताह का ही समय शेष है। इस बीच नगर निगम भी अपने राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए मशक्कत कर रहा है। इस एक सप्ताह में नगर निगम को पांच करोड़ का राजस्व वसूल करना है। यही वजह है कि शनिवार को भी नगर निगम की टीम दफ्तर में डटी रही, वहीं बकायादारों के घरों में भी पहुंच रही थी।
नगर निगम को राजस्व वसूली के लिए इस साल 19 करोड़ वसूल करना है। अब तक नगर निगम ने 14 करोड़ का राजस्व तो वसूल कर लिया है, लेकिन अभी भी पांच करोड़ की वसूली शेष है। हालांकि यह 14 करोड़ का आंकड़ा तीन दिन पहले ही पूरा कर लिया गया था। इस तीन दिन के बीच होली त्योहार होने की वजह से निगम के राजस्व का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ सका। वहीं जैसे ही होली का त्योहार समाप्त हुआ नगर निगम फिर से राजस्व के लक्ष्य को पाने के लिए मशक्कत शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें
पर्व में मेकाहरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी इमरजेंसी सेवाएं

वित्तीय वर्ष की स्थिति पर गौर करें तो अब यह वित्तीय वर्ष समाप्त होने के लिए महज एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है। वहीं निगम को राजस्व का लक्ष्य पूरा करने के लिए पांच करोड़ वसूल करना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए शनिवार को नगर निगम का राजस्व अमला दफ्तर पहुंचते ही अपनी तैयारी में जुट गया। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारियों को भी ही कार्यायल में ड्यूटी लगाई गईए शेष अधिकारी कर्मचारियों को फिल्ड में भेज दिया गया। यह कर्मचारी शहरी क्षेत्र में बकायादारों के यहां पहुंचते हुए उन्हें राजस्व जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

– राजस्व वसूली के टारगेट को पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में जो बकायादार है उनके पास नगर निगम का राजस्व अमला पहुंच रहा है। साथ ही उन्हें राजस्व जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है- प्रदीप मिश्रा, प्रभारी राजस्व अधिकारी, नगर निगम

Home / Raigarh / Video- एक सप्ताह में पांच करोड़ राजस्व की वसूली का टारगेट पूरा करने अधिकारी कर रहे मशक्कत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो