scriptनेताजी की नापजोख : वर्षों बाद भी नहीं बन सकी सड़क, कई पार्षद आए और चल दिए | Road could not be completed even after years, many councilors came | Patrika News
रायगढ़

नेताजी की नापजोख : वर्षों बाद भी नहीं बन सकी सड़क, कई पार्षद आए और चल दिए

वार्ड परिक्रमा : जर्जर सड़क पर आवागमन करना पड़ रहा है। इसके अलावा नाला सफाई नहीं होने से बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी भी घुसता है

रायगढ़Sep 30, 2019 / 01:22 pm

Vasudev Yadav

नेताजी की नापजोख : वर्षों बाद भी नहीं बन सकी सड़क, कई पार्षद आए और चल दिए

नेताजी की नापजोख : वर्षों बाद भी नहीं बन सकी सड़क, कई पार्षद आए और चल दिए

रायगढ़. शहर के वार्डक्रमांक चार में कई समस्याएं ऐसी है जो लंबे समय बनी हुई है। इसका निराकरण अब तक नहीं हो सका। मौजूदा समय में यहां की प्रमुख समस्या में सड़क निर्माण, नाला सफाई और पुलिया निर्माण है। इन समस्याओं का निराकरण अब तक नहीं किया जा सका। इससे अभी भी लोगों को जर्जर सड़क पर आवागमन करना पड़ रहा है। इसके अलावा नाला सफाई नहीं होने से बारिश के दिनों में लोगों के घरों में पानी भी घुसता है। इसके अलावा ईशा नगर में मुक्ति धाम जीर्णोद्धार की मांग भी लंबे समय से की जा रही, लेकिन इसका जीर्णाेद्धार नहीं किया जा सका।

READ MORE : नेताजी की नापजोख : फंड इतना मिला वार्ड पार्षद को, 15 साल बाद भी नहीं बन सका नाला और सड़क…

मुक्तिधाम की स्थिति पर गौर करे तो वहां तक जाने के लिए रास्ता के नाम पर पगडंडी ही है, जो झाडिय़ों से पूरी तरह से ढका हुआ है। पार्षद जानकी कारजु का कहना है इन समस्याओं के लिए कितनी बार कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया जा चुका है। पार्षद का कहना है की सड़क का काम जल्द ही चालु कराया जाना है। दो चार दिनों में काम शुरु किया जाएगा। वही लोगों का कहना यह भी है की पार्षद से हम संतुष्ट है कोई भी काम होता है तो वह कराती हैं।

Home / Raigarh / नेताजी की नापजोख : वर्षों बाद भी नहीं बन सकी सड़क, कई पार्षद आए और चल दिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो