scriptवृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज | Thieves chopped paddy crop | Patrika News
रायगढ़

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के कुरोपहरी निवासी परमेश्वर पैंकरा पिता सोमरा पैंकरा (65) गांव स्थित अपने स्वर्णा एवं 1010 धान की फसल लगाया था।

रायगढ़Oct 16, 2018 / 07:45 pm

JYANT KUMAR SINGH

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायगढ़. लैलूंगा थाना क्षेत्र के एक वृद्ध द्वारा अपने खेत में लगाए गए पूरे धान की फसल को काट कर गांव के कुछ लोग चोरी कर ले गए। वृद्ध की रिपोर्ट पर पुलिस ने साल लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के कुरोपहरी निवासी परमेश्वर पैंकरा पिता सोमरा पैंकरा (65) गांव स्थित अपने स्वर्णा एवं 1010 धान की फसल लगाया था। 14 अक्टूबर की सुबह 07 बजे उसके खेत में पूरे फसल को गांव के शंकर लोहर, रामवती, नानमति, फुलवति, शोभामती, लतिका व किशोरी काटकर ले गए। पुलिस ने बताया कि वृद्ध साल भर अपनी फसल की सेवा कर रहा था। वहीं धान फसल पक कर तैयार हो गया था। उसी समय आरोपियों ने उसकी चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो