रायगढ़

सड़क किनारे कराह रहे घायल को महिला तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल

– घायल युवक को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति सामान्य

रायगढ़Jan 15, 2018 / 11:59 am

Vasudev Yadav

रायगढ़. डंपर की ठोकर से बाइक चालक घायल होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। इस दौरान वहां से गुजर रहे तहसीलदार की नजर पडऩे पर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना रेंगालपाली की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडि़शा के ग्राम रमता निवासी भागीरथी साह पिता कलकतिया साह 38 वर्ष आरआर एनर्जी में मिस्त्री का काम करता था। रोज की तरह शनिवार को भी काम करने के लिए आर आर एनर्जीं आया हुआ था।
शनिवार को फैक्ट्री से घर जाने के दौरान करीब 5 बजे के आसपास नेतनागर के पास पहुंचा था कि एक अनियंत्रित डंपर ने उसे ठोकर मार दिया। जिससे भागीरथी सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसी दौरान रेंगालपाली की ओर जा रही पुसौर तहसीलदार रुचि शर्मा की नजर उस पर पड़ गई। तो उन्होंने उसे उठाकर इलाज के लिए अपने वाहन से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अभी घायल भागीरथी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें
वाल पेटिंग के सहारे स्वच्छता की जगा रहे अलख इस तरह उकेरी संदेश देने वाली चित्रकारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.