24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाल पेटिंग के सहारे स्वच्छता की जगा रहे अलख इस तरह उकेरी संदेश देने वाली चित्रकारी

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बेहतर स्थान पाने निगम हर संभव प्रयास में जुटी है। अब वाल पेटिंग के सहारे स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।
2 min read
Google source verification
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बेहतर स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बेहतर स्थान पाने निगम हर संभव प्रयास में जुटी है। अब वाल पेटिंग के सहारे स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।

रायगढ़. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बेहतर स्थान पाने निगम हर संभव प्रयास में जुटी है। अब वाल पेटिंग के सहारे स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है।

इसके लिए शहर के जगह-जगह छोटा भीम व अन्य कार्टून की चित्रकारी उकेरी जा रही है। इस चित्रकारी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बरतने का संदेश दिया जा रहा है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अब कुछ ही समय बचा है। माना जा रहा है कि इस माह किसी भी दिन दिल्ली की टीम पहुंचेगी और शहर के स्वच्छता का सर्वेक्षण करेगी। इस सर्वेक्षण के आधार पर निगम को रैक दिया जाएगा। यह रैक लोगों के सफाई के प्रति जागरूकता पर भी दिया जाना है।

ऐसे में निगम के अधिकारी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में तो जुटे हुए हैं। वहीं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए निगम में 20 स्वच्छता कमांडों की टीम भी बनाई गई है। वहीं अब लोगों को चित्रकारी के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है।

शहर के जगह-जगह पर चित्रकारी उकेरी जा रही है। यह चित्रकारी बच्चों को लुभाने वाले छोटा भीम सहित अन्य की है। जगह-जगह जो चित्रकारी उकेरी जा रही है। उसमें स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चित्र के माध्यम से बताया जा रहा है कि सूखे और गीते कचरे को कैसे अलग किया जाए। वहीं कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डाला जाए।


पिछड़ चुकी है निगम- स्वच्छता को लेकर पिछले साल भी सर्वेक्षण हुआ था। इस सर्वेक्षण में रायगढ़ नगर निगम बिलासपुररायपुर से तो रैंकिंग के मामले में आगे रही, लेकिन अंबिकापुर नगर निगम से पीछे रही। ऐसे में अंबिकापुर को रोल माडल मानते हुए इस बार कार्य किया जा रहा है। निगम अधिकारियों की माने तो वे इस बार बेहतर अंक पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।