scriptकेबीसी की लॉटरी के नाम पर किसान से 1.07 लाख रुपए ठगे | 1.07 lakh rupees cheated from farmer in the name of KBC lottery | Patrika News
रायपुर

केबीसी की लॉटरी के नाम पर किसान से 1.07 लाख रुपए ठगे

– कांकेर में बकरी चराने वाला बना शिकार- 25 लाख की लॉटरी लगने का किया था कॉल- धान बेचने की रकम गंवा बैठा

रायपुरFeb 28, 2021 / 07:43 pm

ramdayal sao

केबीसी की लॉटरी के नाम पर किसान से 1.07 लाख रुपए ठगे

केबीसी की लॉटरी के नाम पर किसान से 1.07 लाख रुपए ठगे

raipur/ कांकेर. अंतागढ़ थाना क्षेत्र में बकरी चराने वाला एक किसान केबीसी में 25 लाख की लॉटरी के चक्कर में 1.07 लाख की ठगी का शिकार हो गया। ठगी का आभास होने पर शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार पुसाघाटी अंतागढ़ निवासी महारू राम मंडावी पिता सनवरू राम ने बताया कि वह खेती-किसानी करता है। बाकी समय बकरी चराता है। 11 फरवरी को उसके मोबाइल पर फोन आया, सामने वाले ने बोला वह केबीसी का कर्मचारी है। किसान की केबीसी में 25 लाख की लॉटरी लगी है। चेक काटने के नाम पर 16 हजार की मांग की। लॉटरी में लगे 25 लाख की लालच में आकर 12 फरवरी को फ्रॉड करने वाले द्वारा बताए गए खाता क्रमांक में ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर पीडि़त ने पैसा जमा करा दिया।
दूसरे दिन फ्रॉड करने वाले ने अलग-अलग टैक्स के लिए अलग-अलग दिन 10 हजार, 20,200, 20 हजार, 16 हजार और 25 हजार जमा करने के लिए कहा और यह पैसा किसान ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से जमा कर दिया। 24 फरवरी को 30 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा तो किसान को ठगी का आभास हो गया। पीडि़त ने बताया कि उसने एक लाख का धान बेचा था। बाकि पैसा ब्याज पर लिया था। वह ठगी का शिकार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो