scriptराज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, अंबिकापुर समेत पांच नगर निगमों के कमिश्नर बदले | 10 State Administrative Service Officers transferred in CG | Patrika News
रायपुर

राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, अंबिकापुर समेत पांच नगर निगमों के कमिश्नर बदले

– राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी- अंबिकापुर समेत पांच नगर निगमों के कमिश्नर बदले

रायपुरFeb 25, 2021 / 11:59 am

Ashish Gupta

IAS Transfer

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के प्रभार बदले, यहां देखिए डिटेल

रायपुर. राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, इसमें दुर्ग, अंबिकापुर, राजनांदगांव, धमतरी, और बिलासपुर नगर निगमों के आयुक्तों को बदल दिया गया है। संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों को आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची के मुताबिक राजनांदगांव निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक को संयुक्त कलेक्टर धमतरी बनाया गया। उनकी जगह बेमेतरा के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी को राजनांदगांव निगम का आयुक्त बनाया गया है।

बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर: CBSE ने लिया ये बड़ा फैसला

दुर्ग निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन को संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम में पदस्थ किया गया है। वहीं अंबिकापुर के निगम आयुक्त हरीश मण्डावी को दुर्ग निगम का नया आयुक्त बनाया गया है, जबकि बिलासपुर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय को अंबिकापुर का निगम आयुक्त बनाया गया है। बिलासपुर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सरगुजा के संयुक्त कलेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है।

Jobs: जल्दी ही 291 वनरक्षकों की होगी भर्ती, वन विभाग ने वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव

धमतरी नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार टिकरिहा को सूडा का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। धमतरी के डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा अब धमतरी के नए निगम आयुक्त होंगे। इसके अलावा कवर्धा के डिप्टी कलेक्टर विपुल कुमार गुप्ता को दुर्ग और बस्तर के डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार वर्मा को दुर्ग में पदस्थ किया गया।

Home / Raipur / राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का तबादला, अंबिकापुर समेत पांच नगर निगमों के कमिश्नर बदले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो