scriptऔरंगाबाद में मालगाड़ी से कुचलकर 14 मजदूरों की मौत, CM भूपेश ने जताया दुख | 14 migrant workers killed by train in Aurangabad Maharashtra, CM tweet | Patrika News
रायपुर

औरंगाबाद में मालगाड़ी से कुचलकर 14 मजदूरों की मौत, CM भूपेश ने जताया दुख

महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद-जालना रेल लाइन के करमाड स्टेशन में हुए रेल हादसा (Aurangabad Train Accident) में 14 मजदूरों (Migrant Workers) की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गहरा दुख प्रकट किया है।

रायपुरMay 08, 2020 / 10:38 am

Ashish Gupta

aurangabad_train_accident.jpg
रायपुर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद-जालना रेल लाइन के करमाड स्टेशन में हुए रेल हादसा ((Aurangabad Train Accident) में 14 मजदूरों (Migrant Workers) की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गहरा दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास पटरी पर सो रहे 14 मजदूरों की मालगाड़ी दुर्घटना में मौत अत्यंत दुःखद है। यह दुर्घटना घर जाने की चाह रखने वाले इन मजदूरों के प्रति हमारी संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। ईश्वर सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
https://twitter.com/hashtag/Aurangabad?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी औरंगाबाद रेल हादसा में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, औरंगाबाद के ट्रेन हादसे में हुए मजदूरों की मृत्यु पर मुझे गहरा दुख हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
https://twitter.com/GovernorCG/status/1258600168267681792?ref_src=twsrc%5Etfw
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज सुबह भीषण रेल हादसा हुआ है। महाराष्ट्र के जालना और औरंगाबाद के बीच चलने वाली एक मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक पर सो रहे कम से कम 14 प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हैं, जबकि दो मजदूरों की जान बच गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। खबरों के अनुसार ये सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।
कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच यह प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थान पर वापस लौटने का प्रयत्न कर रहे थे। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि कर कहा, “दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के जालना और औरंगाबाद के बीच एक मालगाड़ी ने 14 प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया है।”
train_accident_1.jpg
उन्होंने आगे कहा, “यह घटना शुक्रवार सुबह 5.30 बजे के आसपास उस वक्त हुई, जब अपने घरों को वापस जा रहे प्रवासी मजदूर रेलवे की पटरियों पर सो रहे थे।” हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि श्रमिकों का यह समूह कहां से आया और कहां जा रहा था।
देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अंतरराज्यीय बस सेवा, यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को 24 मार्च से निलंबित किया हुआ है। ऐसे में कई अन्य शहरों में फंसे हजारों प्रवासी श्रमिकों ने अपने पैतृक स्थानों पर लौटने के लिए पैदल ही यात्रा शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रेलवे ने 1 मई से फंसे हुए प्रवासियों को उनके मूल स्थानों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू किया है। अब तक रेलवे 201 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला चुका है।

Home / Raipur / औरंगाबाद में मालगाड़ी से कुचलकर 14 मजदूरों की मौत, CM भूपेश ने जताया दुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो