script10 लाख का 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार | 2 quintal 85 kg ganja worth 10 lakh seized, 2 arrested | Patrika News
रायपुर

10 लाख का 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

पिकअप में ओडिशा से जांजगीर ले जा रहे थे

रायपुरOct 02, 2021 / 05:47 pm

dharmendra ghidode

10 लाख का 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

10 लाख का 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

सरसींवा. गुरुवार को सरसींवा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पिकअप में ओडिशा से जांजगीर ले जा रहे दो क्विंटल 85 किलो गांजा को जब्त कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरसींवा हसौद मार्ग पर जैतपुर महानदी पुल के पहले ग्राम ओड़काकन के पास नाकाबंदी कर गुरुवार दोपहर बारह बजे ओडिशा की महिंद्रा पिकअप (क्रमांक ओडी- 31-एफ 5668) को रोककर जांच की गई। वाहन से दो क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में ओडिशा निवासी दोनों आरोपियों ने बताया कि ऐडलापाली गांव से गांजा लेकर किराया भाड़ा में जांजगीर छोडऩे जा रहे थे। आरोपियों के नाम दयानिधि राणा पिता शरद कुमार राणा (24) गाड़ी चालक व संगम मेहला पिता बसंत मेहला (19) हैं। आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Home / Raipur / 10 लाख का 2 क्विंटल 85 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो