scriptदेश का 32वां सुपर कंप्यूटर NIT रायपुर में असेंबल, एडवांस टेक्नोलॉजी की छात्र लेंगे शिक्षा | 32nd super computer montage in NIT Raipur | Patrika News
रायपुर

देश का 32वां सुपर कंप्यूटर NIT रायपुर में असेंबल, एडवांस टेक्नोलॉजी की छात्र लेंगे शिक्षा

– डायरेक्टर ए.एम. रवानी के नेतृत्व में क्लस्टर सुपर कंप्यूटर की असेंबलिंग और परीक्षण हुआ- कंप्यूटर साइंस के छात्रों को मिलेगा फायदा

रायपुरSep 16, 2019 / 07:51 pm

mohit sengar

देश का 32वां सुपर कंप्यूटर NIT रायपुर में असेंबल, एडवांस टेक्नोलॉजी की छात्र लेंगे शिक्षा

देश का 32वां सुपर कंप्यूटर NIT रायपुर में असेंबल, एडवांस टेक्नोलॉजी की छात्र लेंगे शिक्षा

रायपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर में हाईटेक कंप्यूटर सोमवार को स्थापित किया गया है। हाईटेक कंप्यूटर का नाम विशेषज्ञों द्वारा एचपीसी क्लस्टर सुपर कंप्यूटर बताया जा रहा है। कंप्यूटर में 39.5 टीएफएल ओपीएस का लिनपैक बेंचमार्क प्रदर्शन है।
सीडीएसी द्वारा जारी नवीनतम शीर्ष सुपर कंप्यूटर सूची के अनुसार यह भारत में 32वां सुपर कंप्यूटर है। एनआईटी के डायरेक्टर ए.एम. रवानी के अनुसार सुपर कंप्यूटर को सेंट्रल कंप्यूटर सेंटर के सिस्टम एंड नेटवक्र्स डिवीजन के तहत एडवांस्ड कम्प्यूटिंग फैसिलिटी में सेटअप किया गया है।
कंप्यूटर सेंटर की टीम ने ऑन-साइट के लिए आवश्यक डिज़ाइन इनपुट और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान की। सोमवार को डायरेक्टर रवानी के नेतृत्व में क्लस्टर सुपर कंप्यूटर की असेंबलिंग और परीक्षण एनआईटी परिसर में किया गया।
संस्थान में कम्प्यूटेशनल अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा डायरेक्टर रवानी ने बताया कि सुपर कंप्यूटर विभिन्न विज्ञान और इंजीनियरिंग विषयों में देश के चुनिंदा प्रमुख संस्थानों और आरएंडडी प्रयोगशालाओं में 5 आईआईटी को चिन्हांकित किया गया था।
चिन्हांकित आईआईटी में प्रदेश का एनआईटी भी शामिल था। कंप्यूटर साइंस के छात्रों को मिलेगा फायदा सुपर कंप्यूटर एनआईटी के लैब में होने से कंप्यूटर साइंस के छात्रों को नई टेक्नोलॉजी की जानकारी आसानी से मिलेगी और एडवांस कंप्यूटर में काम करने और उसे अपडेट करने का हुनर सीख सकेंगे।

Home / Raipur / देश का 32वां सुपर कंप्यूटर NIT रायपुर में असेंबल, एडवांस टेक्नोलॉजी की छात्र लेंगे शिक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो