scriptबलरामपुर में 13 दिन के अंदर दुष्कर्म की तीसरी घटना, 5 साल की मासूम का रेप | 3rd Rape case incident in Balrampur, 5 year child rape | Patrika News
रायपुर

बलरामपुर में 13 दिन के अंदर दुष्कर्म की तीसरी घटना, 5 साल की मासूम का रेप

Rape case : – पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है, 13 दिन के अंदर जिले में दुष्कर्म की ये तीसरी घटना है।

रायपुरOct 13, 2020 / 08:20 pm

CG Desk

minor.jpg
रायपुर। छत्तीसगढ़ से लगातार आपराधिक घटनाओं की ख़बरें सामने। इस बार बलरामपुर के वाड्रफनगर में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म (Rape case) हुआ है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। पिता के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला नाबालिग मछली मारने के बहाने उसकी बेटी को लेकर गया था। 13 दिन के अंदर जिले में दुष्कर्म (Rape case) की ये तीसरी घटना है।
वाड्रफनगर एसडीओपी ने बताया कि पीड़िता (Minor Girl raped) के पिता ने आवेदन के मुताबिक आरोपी नाबालिग ने 10 अक्टूबर को उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
13 दिन के अंदर बलात्कार के तीन केस
29 सितंबर को जिले के अंतर्गत आने वाले थाना कोतवाली गैसड़ी के एक गांव में एक लड़की के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म (Rape case) का मामला सामने आया था। लड़की अपना एडमिशन करवाने के लिए एक डिग्री कॉलेज में गई हुई थी, जहां से उसका अपहरण किया गया, फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। 12 अक्टूबर को वाड्रफनगर में ही 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वाड्रफनगर में ही 13 अक्टूबर को पांच साल की मासूम से रेप की घटना सामने आई है।

Home / Raipur / बलरामपुर में 13 दिन के अंदर दुष्कर्म की तीसरी घटना, 5 साल की मासूम का रेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो