script51 की उम्र में चढ़ा प्यार का नशा, पूरी नहीं हुई हसरत तो महिला के सिर में पत्थर पटककर कर दी हत्या, फिर.. | 51 years old man killed of his lover in aarang | Patrika News
रायपुर

51 की उम्र में चढ़ा प्यार का नशा, पूरी नहीं हुई हसरत तो महिला के सिर में पत्थर पटककर कर दी हत्या, फिर..

51 साल के अधेड़ को चढ़ा प्यार का नशा, पूरी नहीं हुई हसरत तो महिला के सिर में पत्थर पटककर कर दी हत्या, फिर..

रायपुरNov 10, 2018 / 10:07 pm

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh crime

51 की उम्र में चढ़ा प्यार का नशा, पूरी नहीं हुई हसरत तो महिला के सिर में पत्थर पटककर कर दी हत्या, फिर..

रायपुर. आरंग इलाके में एक महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को एक डबरी में फेंक दिया गया। फिर मृतका के घर को आग लगाकर मामले को छुपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम संडी नहरपार निवासी पांचो बाई (48) के घर मोहल्ले के मनीराव (51) का आना-जाना था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। 5 नवम्बर को पांचो ने मनीराव से शादी करने के लिए कहा। इससे उसने इनकार कर दिया। फिर भी पांचों शादी की जिद पर अड़ी रही। इससे नाराज होकर मनीराव ने उससे मारपीट की और इसके बाद पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए। इससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद मनीराव ने शव को छुपाने के लिए घर से कुछ दूर स्थित एक डबरी में फेंक दिया। इसके बाद मृतका के घर को आग लगा दिया और फरार हो गया।
अगले दिन दोपहर करीब 3 बजे मृतका के परिजनों को घर में आग लगने की जानकारी हुई। परिजन मौके पर पहुंचे, तो पांचों गायब थी। परिजनों ने उन्हें पूरे गांव और आस-पास के रिश्तेदारों के घर ढूंढा, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद शाम को डबरी में महिला का शव दिखा। उनके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। इस कारण पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की।

दस साल से थे संबंध

शुक्रवार को पुलिस ने मनीराव को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि महिला शादी करने के लिए जिद कर रही थी। दोनों के बीच करीब दस साल से संबंध थे। हत्या के बाद घर को जलाने के पीछे उसकी प्लानिंग थी कि घटना को चोरी या लूट का रूप देना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका का अपने पति से करीब 15 साल पहले तलाक हो गया था। इसी तरह करीब दस साल पहले आरोपी की पत्नी का देहांत हो गया था।

Home / Raipur / 51 की उम्र में चढ़ा प्यार का नशा, पूरी नहीं हुई हसरत तो महिला के सिर में पत्थर पटककर कर दी हत्या, फिर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो