scriptउम्र 60 की लेकिन हौसले ऐसे कि जवान भी पड़ जाएं हैरत में | 60 year old man giving a fitness message | Patrika News
रायपुर

उम्र 60 की लेकिन हौसले ऐसे कि जवान भी पड़ जाएं हैरत में

दिल्ली से बाइक पर निकले हैं भारत भ्रमण में, दे रहे फिटनेस और हेलमेट का संदेश

रायपुरJul 05, 2018 / 01:00 pm

Tabir Hussain

giving a fitness  message

उम्र 60 की लेकिन हौसले ऐसे कि जवान भी पड़ जाएं हैरत में

ताबीर हुसैन @ रायपुर. 60 वर्ष की उम्र में कोई सठियाता नहीं है, बल्कि जीना सीखता है। इसका उदाहरण मैं हूं। मैं फिट हूं तो आप भी रह सकते हैं। यह कहना है देश के सभी राज्यों की राजधानी और भूटान की यात्रा पर बाइक से निकले दिल्ली निवासी शरद शर्मा का। छग १७वां प्रदेश है। अभी तक उन्होंने 16300 किमी का सफर पूरा कर लिया है। वे दंतेवाड़ा होते हुए आंध्रप्रदेश, हैदराबाद, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और आगरा जाएंगे। इस पूरी यात्रा के लिए 180 दिन तय किए हैं।

बॉडी रिप्लेसेबल नहीं
शर्मा कहते हैं कि मैं लोगों को मैसेज देना चाहता हूं कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, ताकि तीसरी इनिंग को सुखमय बना सकें। यदि आप हेल्थ का ध्यान नहीं रखेंगे तो 60 के बाद डॉक्टरों के चक्कर लगाने या उनकी टेबल में नजर आएंगे। आप अपनी कार या बाइक की सर्विसिंग लगातार करवाते हैं, जबकि उसे हर पार्ट्स रिल्पेसेबल है। आप अपनी बॉडी का ध्यान नहीं रखते जो कि रिप्लेसेबल नहीं है। रोज एक घंटा शरीर के लिए दें। हमारा देश शुगर का केपिटल है। कोलेस्ट्राल और हार्टअटेक की समस्या बढ़ती जा रही है। ये सभी बीमारियां हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं। यदि आप अपनी सेहत का जिम्मा अपने हाथ में ले लेंगे तो ये बीमारियां आप तक पहुंच ही नहींं पाएंगी।

हेलमेट नहीं पहनने से 11 हजार यूथ मरे
शर्मा ने बताया कि लास्ट ईयर का डाटा देखा जाए तो देशभर में एक्सीडेंट से डेढ़ लाख लोग मरे हैं। इसमें से 52500 बाइकर्स थे। 11 हजार एेसे थे जिन्होंने हेलमेंट नहीं पहना था। एज ग्रुप 18 से 35 ईयर थी। यूथ रोड को रेसिंग ट्रैक समझने लगे हैं, खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। गाड़ी चलाते वक्त गाना सुनने और बात करने से रोड से अटेंशन हट जाता है। स्लिप सेकंड में एक्सीडेंट होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो