script9 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, 47 का जनेऊ व 2 बच्चों का मुंडन संस्कार | 9 couples tied up in a marriage | Patrika News
रायपुर

9 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, 47 का जनेऊ व 2 बच्चों का मुंडन संस्कार

गोदड़ीवाला धाम में संत गेलाराम का जन्मोत्सव मनाया
 

रायपुरFeb 13, 2020 / 01:29 am

VIKAS MISHRA

9 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, 47 का जनेऊ व 2 बच्चों का मुंडन संस्कार

9 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, 47 का जनेऊ व 2 बच्चों का मुंडन संस्कार

रायपुर. देवपुरी का गोदड़ीवाला धाम बुधवार को वैवाहिक उतसव के रंग में रंगा रहा। सुबह से भजन और मंगलगीत के बीच संतों के सानिध्य में संस्कार उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। दरबार में पारंपरिक छेज नृत्य, बाजेगाजे के साथ नौ दूल्हों की शाही बारात निकली तो वर पक्ष के साथ दरबार के सेवादारी महिला, पुरुष और सिंधी पंचायत के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर सामूहिक विवाह, 47 युवाओं का जनेऊ और 2 बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया।
यह आयोजन ब्रहमस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहिब के जन्मोत्सव पर गोदड़ीवाला धाम सेवादारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश सिंधी पंचायत ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। वर और वधु पक्ष को गोदडी वाला धाम में रहने और भोजन की व्यवस्था की गई थी। सुबह 8 बजे चाय बिस्कुट का नाश्ता, 10 बजे मुकुट बंधन,11 बजे जनेऊ संस्कार और 12 बजे दूल्हों की बारात निकली। रमेश वल्र्यानी, श्रीचंद सुदंरानी, पार्षद अजीत कुकरेजा ने दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सेवादारी अमर गिदवानी, राम खुबचंदानी, लाल खुबचंदानी, सतीश थौरानी,पवन प्रीतवानी, शयाम केसवानी, हरिश कोडवानी, इदंर थौरानी तथा पंचायत के अमर पंजवानी,अशोक धावना, प्रकाश लालवानी, ठाकुर राजेशवर नंद, अश्वनी विग, नरसा लालवानी, विशाल कुकरेजा, दौलत रोहरा, शंकर वरनंदानी, राधा राजपाल, भानू माखीजा, संजय मंधान,सुरेश बठेजा, संतोष बठेजा, गुरना मल रोहरा तथा सिंधी समाज के मुखी मुकुट बंधन में उपस्थित थे।
स्वास्थ्य शिविर में जांच, केक काटे
कार्यक्रम में सिंधु डाक्टर फोरम ने शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारी से बचने के लिए सलाह दिया। वैवाहिक उत्सव में शामिल सैकड़ों लोगों ने सेवादारियों के साथ केक काटकर बाबा गेलाराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया तथा प्रसाद वितरित किया।

60-60 उपहार, संतों ने दिए आशीर्वाद
सेवादारी अमर गिदवानी ने बताया कि इस उत्सव में शहर की सभी पंचायतें, गोदड़ीवाला महिला मंडल एवं सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवदम्पतियों को 60-60 उपहार जिसमें सोने की बाली, चांदी की पायल, एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन जैसे गृहस्थी की साम्रगी भेंट की गई। शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, दरबार की महंत मीरा देवी ने सभी को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। काचर्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे भी शामिल हुए तथा अम्मा मीरादेवी से आशीर्वाद प्राप्त किए।

Home / Raipur / 9 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, 47 का जनेऊ व 2 बच्चों का मुंडन संस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो