scriptजिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा 21 हाथियों का दल | A team of 21 elephants reached near the district headquarters | Patrika News
रायपुर

जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा 21 हाथियों का दल

जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोचबाय एवं हरदी के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। वहीं इस बारे में वन विभाग द्वारा जान माल की बचाव के लिए गांव-गांव में मुनादी करवा दिया है।

रायपुरJun 02, 2020 / 06:15 pm

dharmendra ghidode

जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा 21 हाथियों का दल

जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा 21 हाथियों का दल

गरियाबंद. जंगलों से घिरे जिला गरियाबंद जंगली जानवरों की बहुतायत है। इसी के बीच बीते-बीते कुछ माह से महासमुंद से छुरा के रास्ते होकर आए 21 हाथियों का दल इन दिनों छुरा विकासखंड सहित गरियाबंद जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंच गया है।
जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोचबाय एवं हरदी के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। वहीं इस बारे में वन विभाग द्वारा जान माल की बचाव के लिए गांव-गांव में मुनादी करवा दिया है। साथ ही विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारी भी नजर बनाए हुए हैं। इस बारे में वन मंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि हाथियों का दल 23 की संख्या में है, जिसमें से दो महासमुंद जिले में है एवं 21 हाथियों का दल गरियाबंद जिले के हरदी कोच बाय के जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। संभावना है कि कुछ दिन रहने के बाद अपने मूल स्थान लौट जाएगा। हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। साथ ही बचाव के लिए गांव-गांव समझाइश भी दी गई है। विभाग के कर्मचारी अधिकारी इस पर नजर बनाए हुए हैं। रात में ही है मोमेंट करते हैं और दिनभर जंगल में छुपे रहते हैं। इस वजह से रात में भी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा इसके हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि कुछ किसानों के धान को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। हाथियों का दल परसूली वन परिक्षेत्र के कक्षा क्रमांक 312 में जमे हुए हैं। जो हरदी होते हुए पाण्डुका परिक्षेत्र को भी जोड़ते हैं। अगर वे तौरेंगा बांध पहुंच गए तो ये हाथी यहां से जाने का नाम नहीं लेगा।

Home / Raipur / जिला मुख्यालय के नजदीक पहुंचा 21 हाथियों का दल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो