scriptअभिषेक-करिश्मा की एंगेजमेंट समेत कई सेलिबेटिज को लगा चुकी हैं मेहंदी | Abhisek-Karishma Engagemen | Patrika News
रायपुर

अभिषेक-करिश्मा की एंगेजमेंट समेत कई सेलिबेटिज को लगा चुकी हैं मेहंदी

रायपुर के होटल में लगे एग्जिबिशन में हुईं शामिल

रायपुरApr 18, 2018 / 01:59 pm

Tabir Hussain

mehandi art

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को मेहंदी लगाती निर्मला

ताबीर हुसैन @ रायपुर. करिश्मा कपूर की जब एंगेजमेंट अभिषेक बच्चन के साथ हो रही थी तो वह बहुत खुश थी। मैम कलर अच्छे से आएगा न? यह सवाल कई बार किया करती थी। हाथों में छुपा हुआ ‘ए’भी लिखवाया था। लेकिन अफसोस हुआ जब उनकी एंगेजमेंट टूट गई। यह कहना है निर्मला महिदा का। शहर के एक होटल में लगे 14 व 15 अप्रैल को लगे एग्जिबिशन में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान मेहंदी लगाने के 45 साल के कई रोचक अनुभव को साझा किया।

10 साल की उम्र से लगा रही मेहंदी
निर्मला ने बताया, मेहंदी लगाना मेरी मां से सीखा। जब १० साल की थी तबसे इस काम में रुचि थी। इस फील्ड में करीब ४५ साल हो गए जबकि बेटी को 22 साल हो रहे हैं। मां से प्रेरित होकर हम दोनों ने इसमें कॅरियर बनाया। शुरुआती दौर में मुंबई में रहा करते थे, अब दिल्ली में हैं। उस समय मेहंदी के पत्ते पीसकर इसे तैयार किया जाता था, जिसमें भिंडी का लसलसापन मिलाया जाता था। अभी भी स्पेशल तरीके से मेहंदी बनाते हैं।

mehandi art

विदेशों में दिखाया हुनर
निर्मला ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कला का लोहा मनवाया है। अब तक 26 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। इसमें लंदन, दुबई, थाइलैंड, मॉरिशस समेत यूरोप के देश शामिल हैं। निर्मला कहती हैं, अगर करिश्मा की शादी अभिषेक से हुई होती तो वह बहुत खुश रहती। लेकिन अफसोस ऐसा न हो सका। चूंकि हमने उनकी एंगेजमेंट पर मेहंदी लगाई थी। इसलिए जब सुना कि सगाई टूट गई तो बहुत अफसोस हुआ।

इन्हें लगाई मेहंदी
लालूप्रसाद याूदव की चार बेटियों की शादी में, रामविलास पासवान के बेटे चिराग की वेडिंग में, प्रिंयका वाड्रा, ऋतु बेरी, जीनत अमान, करीना कपूर , काजोल, श्रीदेवी , कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड, हाल ही में शाहिद कपूर की शादी में मीरा राजपूत को मेहंदी लगाई। इसके अलावा कई बिजनेस ग्रुप व क्रीम फैमली शामिल हैं।

mehandi art

Home / Raipur / अभिषेक-करिश्मा की एंगेजमेंट समेत कई सेलिबेटिज को लगा चुकी हैं मेहंदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो