scriptशोरूम के 2 कर्मचारियों को चाकू मारकर आरोपी फरार | Accused absconded by stabbing 2 employees of showroom | Patrika News
रायपुर

शोरूम के 2 कर्मचारियों को चाकू मारकर आरोपी फरार

पुलिस थाना पलारी अंतर्गत ग्राम संडी में जयगुरुदेव मोटर्स हीरो शो रूम के दो कर्मचारियों को शाम 7.30 बजे शोरूम में घुसकर 4 लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए पेट में कई वार किए।

रायपुरOct 12, 2019 / 04:29 pm

dharmendra ghidode

शोरूम के 2 कर्मचारियों को चाकू मारकर आरोपी फरार

शोरूम के 2 कर्मचारियों को चाकू मारकर आरोपी फरार

पलारी. यज्ञ द्वारा बीते चार माह से वाहन का किश्त नहीं पटाया जा रहा था, जिससे गुरुवार को दोनों कर्मचारियों ने उसके घर से वाहन को सीज करते हुए शो रूम लेकर आ गए। इससे नाराज होकर यज्ञ शुक्रवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ संडी स्थित शो रूम जाकर विवाद करने लगा और इसी बात पर दोनों कर्मचारियों को चारों मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जिससे शो रूम हड़कम मंच गया। आनन-फानन में घायल कर्मचारियों को शोरूम के मालिक मनोज आडिल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. योगेंद्र वर्मा ने दोनों घायलों का उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि चाकू से गहरी चोट लगने की वजह से काफी खून बह चुका है। कर्मचारियों को चिकित्सक के देखरेख में 24 घंटे रहना होगा।
मोटर सायकल शोरूम संडी के दो कर्मचारियो को गाड़ी खींचने के नाम पर विवाद होने से चार लोगों ने चाकू मारा है, मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने बताया।
किश्त नहीं जमा करने से गुरुवार को गाड़ी लाए थे और किश्त पटाकर गाड़ी ले जाने की बात पर विवाद हो गया। इसी बीच अचानक कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
शोरूम संचालक मनोज आडिलने बताया।

Home / Raipur / शोरूम के 2 कर्मचारियों को चाकू मारकर आरोपी फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो