scriptसेवादारों ने 10 जरूरतमंद बच्चों का स्कूल में कराया एडमिशन, अब हर माह जमा करेंगे इतने रुपए | Admissions done in school of 10 needy children | Patrika News
रायपुर

सेवादारों ने 10 जरूरतमंद बच्चों का स्कूल में कराया एडमिशन, अब हर माह जमा करेंगे इतने रुपए

इस दौरान सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

रायपुरJul 16, 2019 / 03:20 pm

चंदू निर्मलकर

Tatiband seva samiti

सेवादारों ने 10 जरूरतमंद बच्चों का स्कूल में कराया एडमिशन, अब हर माह जमा करेंगे इतने रुपए

रायपुर. राजधानी के टाटीबंध स्थित सेवादारों ने जरूरतमंद 10 होनहार बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराया है। इन दस बच्चों का सालाना फीस 80,000 हजार रुपए है, जो अब समिति के सदस्य अपने कंधों पर लेकर हर माह 8 हजार रुपए जमा करेंगे। सेवादारों ने सोमवार को पहली किस्त देकर इसकी शुरूआत की। इस दौरान सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।
टाटीबंध सेवा समिति के सदस्य गुरजंट सिंह भामरा ने बताया कि पढ़ाई में होनहार बच्चों को हर माह फीस जमा करने में आर्थिक परेशानी हो रही थी। सदस्यों ने ऐसे जरूरतमंद बच्चों का मदद करने का मन बनाया और हीरापुर के गुरु गोबिंद सिंग खालसा पब्लिक स्कूल में जाकर सभी का एडमिशन कराया।
बढ़ता जा रहा है मदद का कारवां
टाटीबंध सेवा समिति के सेवादारों का जरूरतमंद लोगों का मदद करने का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। समिति हर वर्ष ऐसे जरूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इसके अलावा किसी गरीब की बेटी के हाथ पीले करने हो या फिर भूखे को भोजना, कपड़ा या जरूरत के सामान देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
इन्होंने की मदद
इस सेवा भाव में गुरजंट सिंह भामरा, चरणजीत सिंह पनेसर, बूटा सिंह गिल, भूपिंदर सिंह फौजी, रणजीत सिंह पनेसर, सतनाम सिंह गिल्ल, युश्रीनिवास राओ, विक्की वालिया, बलदेव सिंह भुलर, गुरदीप सिंह भामरा, सतबीर सिंह सेंबी, राजिन्दर सिंह धामी, हरजिंदर सिंह, राजीव चौधरी, रसमीत सिंह टूटेजा, गुरनाम सिंह भामरा, गुरजंट सिंह सगु, अशोक खूब वानी, लखविंदर सिंह वालिया, सामर मल शर्मा, नितिन नागदेव, बेअंत सिंह कल्सी, रणवीर सिंह, सुरिंदर सिंह जसपाल सिंह होरा, लश्कर सिंह, औजला पुष्पिंदर सिंग पिंधा, संजय सिंह ठाकुर,नसीब गिल, राजू सिंह ठाकुर, राजिन्दर सिंह धामी, जसपाल सिंह गुरमीत सिंह खालसा, इंदरजीत सिंह मान, सुखदेव सिंह नोटा, जुगनू सिंग भुलर, कमलजीत सिंग लाडी आदी लोग शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो