scriptउसके साथ ही रहना था तो मुझसे क्यों की शादी और जड़ दिया थप्पड़, फिर इस हाल में मिली पत्नी | after fight of newly married couple wife commits suicide in CG | Patrika News
रायपुर

उसके साथ ही रहना था तो मुझसे क्यों की शादी और जड़ दिया थप्पड़, फिर इस हाल में मिली पत्नी

लव मैरिज के बाद इस हद तक बढ़ा विवाद की पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

रायपुरSep 27, 2018 / 01:40 pm

Deepak Sahu

wife suicide in Chhattisgarh

उसके साथ ही रहना था तो मुझसे क्यों की शादी और जड़ दिया थप्पड़, फिर इस हाल में मिली पत्नी

एक नव विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसे गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे बात करने से मना किया। इधर पत्नी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई।

भिलाई. एक नव विवाहिता ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने उसे गैर व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे बात करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति तैश में आकर उसे दो थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया। इधर पत्नी साड़ी से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

मृतका ने ढाई साल पहले राजेश गुप्ता से प्रेम विवाह किया था
घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे कुम्हारी तालाब के पास की है। मृतका कंचन गुप्ता (20) ने ढाई साल पहले राजेश गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। शनिवार को राजेश ने उसे एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते देख लिया। उसे मना किया। इस बात पर कंचन गुस्सा में आकर झगडऩे लगी। दोनों में विवाद बढ़ गया। शराब के नशे में घर लौटकर आया। देखा तो उसकी पत्नी पंखे पर लटकी हुई थी।
परिजनों ने किया हंगामा
सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए थे। वे जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पति राजेश अकसर उसके साथ मारपीट करता रहता था। उसे मार कर फांसी पर लटका दिया होगा। इस बात को लेकर जमकर हंगामा किया।
मृत्यु के पहले संघर्ष के निशान
टीआई थाना कुम्हारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना स्थल को देखने से लगता है कि दोनों में जमकर विवाद हुआ था। मृतिका मरने के पहले काफी संघर्ष की है। कमरे का पूरा सामान फैला मिला। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है।
अहिवारा में भी युवक ने फांसी लगा ली
नंदिनी/अहिवारा. नगर के चटाई शीट मोहल्ला निवासी शंकर लाल राव (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी की मौत के आरोप में जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह दूसरी युवती से प्रेम करने लगा। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो फांसी लगा ली। घटना शनिवार की रात ११.३० बजे की है। नंदिनी थाना टीआई ने बताया कि पत्नी ने दो साल पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस युवती से वह प्रेम करता था शनिवार की रात उससे मुलाकात की। दोनों में लड़ाई हो गई। युवती अपने घर चली गई। शंकर राव ने शराब पी और इसके बाद अपनी लुंगी से फांसी लगाकर झूल गया।

Home / Raipur / उसके साथ ही रहना था तो मुझसे क्यों की शादी और जड़ दिया थप्पड़, फिर इस हाल में मिली पत्नी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो