वे 20 अक्टूबर को दोपहर 03.50 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। रात 9.30 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे बलरामपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जशपुर जिले में जाकर बैठक करेंगे। वे 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जशपुर से झारसुगुड़ा, ओडिशा के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम आज जाएंगे जांजगीर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मंगलवार को सुबह छह बजे बस्तरबाड़ा रायपुर से खरौद नगर जांजगीर के लिए रवाना हुए । सुबह आठ बजे खरौद नगर में स्व. परसराम भारद्वाज के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से मरकाम साढ़े दस बजे तक रायपुर वापस लौट आएंगे।