मुंबई के लिए 4 फ्लाइट
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 5 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन, एयर इंडिया की उड़ान बंद होने के बाद मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइट चलेगी। बता दें कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए पिछले दिनों ही मुंबई के लिए एक अतिरिक्त उड़ान का संचालन किया जा रहा है।
इंडिगो एयरलाइंस पर दबाव बढ़ेगा
एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से अब यात्री इंडिगो की ओर रूख करेंगे। इससे निजी ऑपरेटर को लाभ मिलेगा। वहीं विशाखापट्नम जाने वाले यात्रियों को रायपुर से सीधी फ्लाइट भी नहीं मिलेगी। उन्हें हैदराबाद होते हुए जाना पड़ेगा। एयर इंडिया के ट्वीट के मुताबिक 13 फरवरी से मुंबई-रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर-मुंबई उड़ान बंद हो सकती है। Air India Flight| Mumbai-Raipur-Vishakhapatnam flight | CGNews| Chhattisgarh news|