सड़क मार्ग से यह फासला तय करने में कम से कम 12 घंटे का समय लगता है। रायपुर-जगदलपुर कनेक्टिविटी को बिजनेस कॉरिडोर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं यात्रियों को भी इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। राजधानी के साथ कनेक्टिविटी के बाद जगदलपुर में व्यवसायिक क्षेत्रों में गति आ सकती है।
इससे पहले 5 अगस्त को उड़ानों की तारीख तय की गई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर इसे स्थगित कर दिया गया था। एक बार फिर नई तारीख सामने आई है, जिसमें उड़ानों के समय में फेरबदल किया गया है।
फ्लाइट का नया शेड्यूल
फ्लाइट संख्या | शहर | समय |
9आई -885 | हैदराबाद- जगदलपुर | 9.00-10.25 |
9आई -885 | जगदलपुर-रायपुर | 10.55-12.00 |
9आई – 886 | रायपुर -जगदलपुर | 12.30- 1.35 |
9आई – 886 | जगदलपुर- हैदराबाद | 02.25-3.40 |
रायपुर से दोपहर 12.30 बजे टेकऑफ
निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक अब रायपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट 50 मिनट पहले उड़ान भरेगी। इसी तरह जगदलपुर-रायपुर और हैदराबाद-रायपुर के लिए भी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। माना एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक एलाइंस एयर के नए शेड्यूल के मुताबिक एटीआर-72 विमान का संचालन 21 सितंबर से होगा। विमान में 70 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। रायपुर से यह फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे जगदलपुर के लिए टेकऑफ होगी, जो कि दोपहर 1.35 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।