4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ जैन नए मुख्य सचिव, मंडल का अटल नगर विकास प्राधिकरण में पुनर्वास

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ सरकार के 12वें नए मुख्य सचिव होंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
अमिताभ जैन नए मुख्य सचिव, मंडल का अटल नगर विकास प्राधिकरण में पुनर्वास

अमिताभ जैन नए मुख्य सचिव, मंडल का अटल नगर विकास प्राधिकरण में पुनर्वास

रायपुर. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ सरकार के 12वें नए मुख्य सचिव होंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। वे आईएएस आरपी मंडल की जगह लेंगे। मंडल सोमवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। राज्य सरकार ने मंडल की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्ति किया है।

उनकी नियुक्ति से माना जा रहा है कि नवा रायपुर में राजभवन विधानसभा मुख्यमंत्री निवास, मंत्रियों के निवास के साथ नवा रायपुर बसाहट के काम में तेजी आएगी। राज्य सरकार की ओर से ल आदेश जारी होने के बाद 1989 बैच के अधिकारी अमिताभ जैन ने के सोमवार को सादगी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव का ब्य पदभार ग्रहण किया। जैन सरकार के भरोसेमंद अफसरों में शुमार हैं।

भाजपा सरकार के समय उन्हें वित्त विभाग मिला था। कांग्रेस सरकार ने लगभग सभी आईएएस की जिम्मेदारी बदली, लेकिन जैन से वित्त विभाग वापस नहीं किया। मुख्यमंत्री उन पर भरोसा करते हैं। केंद्र सरकार की ब्यूरोक्रेसी में भी उनकी अच्छी पकड़ है। इसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिल सकता है।

वरिष्ठ आईएएएस जैन ऐसे तीसरे मुख्य सचिव होंगे जो छत्तीसगढ़ के निवासी है। इससे पहले वरिष्ठ आईएएस विवेक ढांड और वरिष्ठ आईएएस अजय सिंह को यह मौका मिला था। जैन की स्कूल की पढ़ाई बालोद जिले के दल्ली राजहरा से हुई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग