scriptरायपुर: अनमोल फाउंडेशन बांट रहा मास्क, रोटी बैंक दे रहा खाना | Anmol Foundation is distributing masks | Patrika News
रायपुर

रायपुर: अनमोल फाउंडेशन बांट रहा मास्क, रोटी बैंक दे रहा खाना

लॉकडाउन में लोगों का बने सहारा, आप भी सहायता के लिए बढ़ाएं हाथ

रायपुरMar 28, 2020 / 12:22 am

Devendra sahu

,

रायपुर: अनमोल फाउंडेशन बांट रहा मास्क, रोटी बैंक दे रहा खाना,रायपुर: अनमोल फाउंडेशन बांट रहा मास्क, रोटी बैंक दे रहा खाना

रायपुर. कोविड-19 यानि कोरोना वायरस से बचने के लिए जिला, राज्य व केंद्रीय प्रशासन के साथ ही समाजसेवी विचारधारा के लोग भी पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। वे बिना आपनी जान की परवाह किए दूसरे लोगों की सहायता में लगे हैं। कोई मास्क बांट रहा है तो कोई भूखों के लिए खाने की व्यवस्था में जुटा है। आम दिनों की अपेक्षा इस हालात में मदद की पहल सराहनीय है। मठपुरैना स्थित बुनियाद बेटियां अनमोल फाउंडेशन की की बेटियां न सिर्फ पूरी सुरक्षा के साथ सड़कों पर निकल रही हैं, बल्कि दूसरे लोगों को भी भी इसके लिए जागरूक कर रही हैं। उनके द्वारा अपने आस-पास के क्षेत्र में कपड़े से बने 500 मास्क बांटे गए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई भी घर से बाहर न निकले वाला संदेश घर-घर चस्पा किया और लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक घर पर ही रहें। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. निम्मी चौबे ने कहा कि उनकी संस्था किसी से चैरेटी नहीं लेती और लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करती है। उनकी संस्था में दूसरे के घरों में काम करने वाली महिलाओं से लेकर कामकाजी व पढऩे वाली युवतियां भी जुड़कर काम कर रही हैं। हमने कोरोना वायरस से निपटने के लिए जितना हो सकता है करने का निश्चय लिया है। बाजार से कपड़ा खरीदकर रखा है। फाउंडेशन की सदस्यों ने इससे मास्क तैयार किया है। लगभग 500 मास्क घर-घर जाकर ऐसे लोगों को बांटा है, जिनके पास मास्क खरीदने के या तो पैसे नहीं हैं या व उस पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते।
इसके साथ ही उन्होंने मास्क देते हुए लोगों से वादा लिया है कि वह घर से बाहर निकलेंगे तो मास्क जरूर लगाकर निकलेंगे। अभी और मास्क बनाए जा रहे हैं, जिन्हें वह शेष घरों में बांटा जाएगा। इस कार्य में मुख्य रूप से समूह की उपाध्यक्ष डॉ. शोभना तिवारी, एकता शर्मा, प्रतिभा चौबे, सुहानी शर्मा, अदिति तिवारी, शिवांजलि चौबे, मिथिला, दुर्गा, चंदा प्रजापति और पुष्पा अपना योगदान दे रही हैं।

खुद तैयार किए जागरूकता के पंपलेट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में एक पंपलेट दिखाया था, जिसमें कोरोना का मतलब कोई भी रोड पर न निकले लिखा था। इस संदेश को हर एक घर तक पहुंचाने के लिए पंपलेट्स तैयार कर घरों के बाहर चस्पा करे का सोचा। बाजार में दुकाने बंद होने से पंपलेट्स तैयार नहीं हो सका तो खुद ही सफेद कागज लेकर घर में उसे कलर स्केच से बनाया और मोहल्ले में जाकर घर-घर चस्पा किया। अब दूसरे मोहल्लों में यह काम किया जाएगा।


भूखों तक पहुंच रहा रोटी बैंक

लॉकडाउन में रोटी बैंक भी लोगों की मदद कर रहा है। छोटे कामगार और दिहाड़ी वालों के घर चूल्हे नहीं ज रहे हैं। हालांकि सरकार ने व्यवस्थाएं की है लेकिन अभी तात्कालिक रूप से उनकी हेल्प जरूरी है। दो वर्षों से सेवाएं दे रहे रोटी बैंक के सदस्य भूखों के लिए खाने का इंतजाम कर रहे हैं। नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कंट्रेाल रूम से हमें बताया जाता है कि कौन से इलाके में मदद की जरूरत है। हम वहां चले जाते हैं। रोटी बैंक के पदाधिकारी पूनम अग्रवाल, नरेंद्र मिश्रा, राहुल अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, खुश पेंडेसे, जय छतीजा और दीवेश सोनी ने बताया, हम आम लोगों से भी अपील करते हैं कि अगर उनके घर में एक व्यक्ति के लायक खाना भी मिल जाए तो हम कलेक्ट कर लेते हैं। अभी हमें चार से पांच घरों से खाना मिल रहा है। हमें निगम से परमिट मिल चुकी है।

आंबेडकर अस्पताल में सुबह-शाम 500 टिफिन नि:शुल्क
श्री ऋषभदेव ट्रस्ट मंडल लॉकडाउन में मदद के लिए आगे आया है। आंबेडकर हॉस्पिटल में मरीजों के परिजनों के लिए सुबह-शाम 500 पैक टिफिन तैयार कर भेजा जा रहा है। ट्रस्टियों में विजय कांकरिया, अभय भंसाली, तिलोक बरडि़या, राजेंद्र गोलछा और उज्जल झाबक शामिल हैं। तिलोक बरडि़या ने कहा कि यह अवसर खुद की सुरक्षा के साथ दूसरों की मदद करने का है। ये ठीक है कि हम घर पर रहें लेकिन यह भी सोचें कि बाहर उन लोगांे का क्या जिनके पास दो वक्त की रोटी नहीं। एेसे में उनके लिए व्यवस्था करना हमारा फर्ज है।

Home / Raipur / रायपुर: अनमोल फाउंडेशन बांट रहा मास्क, रोटी बैंक दे रहा खाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो