scriptसरकारी बाबुओं की मनमानी का खुलासा, कलेक्टर ने लिया एक्शन, 15 कर्मचारियों का काटा वेतन | arbitrariness of government officials exposed, collector took action | Patrika News
रायपुर

सरकारी बाबुओं की मनमानी का खुलासा, कलेक्टर ने लिया एक्शन, 15 कर्मचारियों का काटा वेतन

इस मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समाज कल्याण एवं उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन, तेलीबांधा का औचक निरीक्षण किया…

रायपुरMar 23, 2024 / 01:19 pm

चंदू निर्मलकर

collector_raipur_.jpg
सरकारी बाबू अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ आ रहे हैं। ताजा मामला रायपुर का है। कलेक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने कार्रवाई किया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समाज कल्याण एवं उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन, तेलीबांधा का औचक निरीक्षण किया। देर से ऑफिस पहुंचने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार सुबह 10:25 बजे उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन और 10:40 बजे संयुक्त समाज कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजी अपने साथ ले आए।
साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समाज कल्याण और उप संचालक मत्स्य पालन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण में मत्स्य पालन विभाग के कुल 7 कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिए। बता दें कि इसी तरह गुरुवार को भी कलेक्टर 126 कर्मचारियों को नोटिस देकर वेतन काटने के आदेश दिए थे।

Home / Raipur / सरकारी बाबुओं की मनमानी का खुलासा, कलेक्टर ने लिया एक्शन, 15 कर्मचारियों का काटा वेतन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो