तहसीलदार संजय चरपोटा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार सुबह दानपुर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, डॉ. अर्जुनलाल डिंडोर, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा और थाने के जाब्ते के साथ कार्रवाई शुरू की। दानपुर, छोटी सरवन और कटुंबी कस्बों में प्रशासन ने रमेश शर्मा, डॉ.गोयल, दिलीप व्यास, अपूर्वा डोडियार, विजयसिंह, नानूराम, सुरेश, धन्नालाल डोडियार, उत्तम बंगाली, प्रदीप कुमार, संजय तिवारी, सपन विश्वास, सदानन, किशोर विश्वास, सुरेश जिनकर के आदि के वहां दबिशें दी।