scriptचित्रकोट उपचुनाव: नतीजे आने में कुछ घंटे शेष, भाजपा-कांग्रेस ने किया जीत का दावा | Assembly Election Results Latest Update: Chitrakot bypoll results 2019 | Patrika News
रायपुर

चित्रकोट उपचुनाव: नतीजे आने में कुछ घंटे शेष, भाजपा-कांग्रेस ने किया जीत का दावा

चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से धरमपुर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी।

रायपुरOct 23, 2019 / 08:36 pm

Ashish Gupta

नगर निगम चुनाव परिणाम

नगर निगम चुनाव परिणाम

रायपुर. चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव (Chitrakot Assembly Bypoll) की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से धरमपुर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम से गणना शुरू होगी। पहला रुझान सुबह करीब 9 बजे से आना शुरू हो जाएगा।
मतगणना कुल 17 चक्रों में पूरी होगी। दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि यह सीट किसके खाते में जा रही है। मालूम हो कि चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यहां कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच बताया जाता है। हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

चित्रकोट में 78.12 फीसदी हुआ मतदान
चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के बाद सभी मतदान दलों की वापसी के बाद मतदान के प्रतिशत में भी 0.72 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। इसके साथ ही चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत 78.12 फीसदी तक पहुंच गया है।

इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव के बाद सोमवार को 77.40 फीसदी मतदान होना बताया था। वर्ष 2018 में हुए चित्रकोट विधानसभा चुनाव में 80.32 फीसदी मतदान हुआ था। इस हिसाब से उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम हुआ था।
इस उप चुनाव में हुए मतदान के बाद कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति निर्मित नहीं हुआ है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है।

Home / Raipur / चित्रकोट उपचुनाव: नतीजे आने में कुछ घंटे शेष, भाजपा-कांग्रेस ने किया जीत का दावा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो