scriptबिलासपुर संभाग की सीटों पर ऐसा है मतगणना का रुझान, भाजपा को पीछे छोड़ कांग्रेस आगे | Assembly Results: Congress is moving ahead behind the BJP in Bilaspur | Patrika News
रायपुर

बिलासपुर संभाग की सीटों पर ऐसा है मतगणना का रुझान, भाजपा को पीछे छोड़ कांग्रेस आगे

अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले के रुझान सामने आ चुके हैं

रायपुरDec 11, 2018 / 10:18 am

Deepak Sahu

cg election

बिलासपुर संभाग की सीटों पर ऐसा है मतगणना का रुझान, भाजपा को पीछे छोड़ कांग्रेस आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। जिसमें मंगलवार 11 दिसम्बर को चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले के रुझान सामने आ चुके हैं। बिलासपुर संभाग के 24 सीटों में से कोरबा जिले के 4 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कोरबा में विकास महतों को पीछे छोड़ जयसिंह अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शामलाल कंवर को पीछे छोड़ ननकीराम कंवर आगे चल रहे हैं। कटघोरा में कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कँवर भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन से आगे हैं। पाली-तानाखार से रामदयाल उइके को पीछे छोड़ कांग्रेस प्रत्याशी मोहित राम आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर संभाग की सीटों पर अब भी मतगणना जारी है। मतगणना के रुझानों में लगातार हो रहे उतार चढाव ने राजनितिक दलों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में बिलासपुर संभाग के नतीजे बड़े दिलचस्प रहे थे। क्योकि भाजपा और कांग्रेस के बाद यहां तीसरे स्थान पर नोटा ने अपनी जगह बनाई थी। यहां पिछले चुनाव में करीब 4 हजार मतदाताओं ने नोटा दबाया था।

Home / Raipur / बिलासपुर संभाग की सीटों पर ऐसा है मतगणना का रुझान, भाजपा को पीछे छोड़ कांग्रेस आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो