scriptबठेना कांड : भाजपा का जिलों में धरना, कानून- व्यवस्था पर उठाए सवाल | Bathena kand : BJP protest against chhattisgarh law and order | Patrika News
रायपुर

बठेना कांड : भाजपा का जिलों में धरना, कानून- व्यवस्था पर उठाए सवाल

– एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत का मामला .- पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने भाजपा है आंदोलनरत .
 

रायपुरMar 23, 2021 / 12:09 am

CG Desk

बठेना कांड : भाजपा का जिलों में धरना, कानून- व्यवस्था पर उठाए सवाल

बठेना कांड : भाजपा का जिलों में धरना, कानून- व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर . दुर्ग जिले के पाटन अंतर्गत ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का रहस्य बरकरार है। भाजपा शुरुआत से इसे हत्या करार दे रही है और सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है। रविवार को सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान आला नेता अपने-अपने गृह जिलों, विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद रहे। इन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा द्वारा कहा गया कि सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे हैं। जब मुख्यमंत्री का अपना विधानसभा क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं तो प्रदेश कैसे सुरक्षित माना जाए?
राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व अन्य नेताओं बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर जुटे। इन्होंने कहा कि घटना को महीनेभर होने जा रहे हैं, मगर अब तक पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। सरकार के संरक्षण के बिना अपराध काबू से बाहर हो जाना संभव नहीं। गौरतलब है कि भाजपा ने बठेना कांड पर विधासनभा के बजट सत्र के दौरान चर्चा करने की मांग की थी, इस दौरान राज्यपाल से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी और विधायकों का दल सत्र के दौरान ही पीडि़त परिवार से मिलने बठेना भी गया था।
प्रदेश सरकार में कई देशमुख
रायपुर में धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि भूपेश सरकार में कई ‘देशमुख’ हैं जो जनहित के बजाय पैसा वसूली में लिप्त है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री द्वारा 100 करोड़ रुपए मांगे जाने का मामला सुर्खियों में हैं, इसे लेकर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है। इन्होंने कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ का बात करने से छत्तीसगढिय़ों के हित की रक्षा नहीं होती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो