4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : राज्य में बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पदों का सृजन, जल संसाधन विभाग में मिली अनुशंसा

Chhattisgarh Big News : . जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
बड़ी खबर : राज्य में बांधों  सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद सृजित, जल संसाधन विभाग में नए पदों को मिली अनुशंसा

बड़ी खबर : राज्य में बांधों सुरक्षा और रखरखाव के लिए 50 नए पद सृजित, जल संसाधन विभाग में नए पदों को मिली अनुशंसा

रायपुर. जल संसाधन विभाग अंतर्गत ‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन’ हेतु 50 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है। इनमें मुख्य अभियंता के एक पद के साथ अधीक्षण अभियंता( नागरिक) और अधीक्षण अभियंता( विद्युत/ यांत्रिक) के एक एक पद शामिल हैं।

यह भी पढें : Chandrayan 3 : CG के इन व्यापारियों के पास है चांद पर जमीन, 17 साल पहले ऐसे हुई थी डील, सुनकर उड़ जाएंगे होश

‘राज्य बांध सुरक्षा संगठन बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 अंतर्गत बांध संबंधी आपदाओं के रोकथाम, बांधों की निगरानी, बांधों के निरीक्षण के साथ इनके संचालन व रखरखाव के लिए बनाये गये ‘राज्य बांध सुरक्षा’ संगठन हेतु इन पदों को सृजित किया गया है। इस संबंध में पद सृजन समिति की बैठक 3 अगस्त को आयोजित हुई थी।

यह भी पढें: Raksha Bandhan 2023 : इस बार भद्र का साया, इस समय बिलकुल न बांधें भाई को राखी, होगा बड़ा अपशगुन

अन्य सृजित पदों में कार्यपालन अभियंता( नागरिक) के 3, कार्यपालिक अभियंता ( विद्युत/ यांत्रिक) के 2, भूविज्ञानी ( प्रतिनियुक्ति से) के 1, सहायक अभियंता( नागरिक) के 6, सहायक अभियंता( विद्युत / यांत्रिक) के 3, निज सहायक के एक, सहायक मानचित्रकार ( नागरिक) के 6, सहायक मानचित्रकार( विद्युत / यांत्रिक) के 2, सहायक वर्ग 3 के 8, वाहन चालक के 8, भृत्य के 6 और फर्राश के एक पद शामिल हैं।