scriptधान खरीदी के मुद्दे पर BJP का भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप | BJP attacking on paddy purchase stage dharna against CG govt | Patrika News
रायपुर

धान खरीदी के मुद्दे पर BJP का भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एकदिवसीय प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन किया।

रायपुरFeb 22, 2020 / 05:30 pm

Ashish Gupta

bjp_raipur.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Paddy Procurement) को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने (BJP) धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Govt) के खिलाफ एकदिवसीय प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। वहीं राजधानी रायपुर के फायर ब्रिगेड चौक पर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान सांसद सुनील सोनी ने धान खरीदी के मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए सांसद सोनी ने कहा, छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ कांग्रेस की सरकार ने छल किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, किसानों के साथ धान लेने और फर्जी टोकन देकर बड़ी गड़बड़ी की गई।
भाजपा सांसद ने बताया कि केशकाल में किसानों के साथ जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार और उनके अफसरों ने मारपीट किया, यह घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा, पार्टी किसानों और उनके हितों के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। किसानों के साथ जिस प्रकार से धान खरीदी करने में गड़बड़ी की गई, इसके विरोध में पार्टी पूरे प्रदेश में एकदिवसीय धरना दे रही है।
उन्होंने कहा, यदि इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो भाजपा किसानों के हितों के लिए बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

Home / Raipur / धान खरीदी के मुद्दे पर BJP का भूपेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो