scriptझारखंड के बाद BJP के लिए अब इस राज्य से आई बुरी खबर, चुनाव में मिली करारी हार | BJP loses in Chhattisgarh Urban Body elections after Jharkhand Polls | Patrika News
रायपुर

झारखंड के बाद BJP के लिए अब इस राज्य से आई बुरी खबर, चुनाव में मिली करारी हार

झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार से भारतीय जनता पार्टी भाजपा अभी उबर भी नहीं पाई थी कि पार्टी के लिए एक और बुरी खबर आ गई।

रायपुरDec 24, 2019 / 05:57 pm

Ashish Gupta

bjp_bad_news.jpg
रायपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Polls) में मिली हार से भारतीय जनता पार्टी भाजपा अभी उबर भी नहीं पाई थी कि पार्टी के लिए एक और बुरी खबर आ गई। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Civic Polls) में भाजपा को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
अब तक मिले नतीजों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 151 निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस ने 892 में जीत दर्ज की। जबकि भाजपा ने 731 वार्डों में जीत का परचम लहराया है। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में हुए नुकसान के कारणों का पता लगाने के लिए समीक्षा बैठक करेगी। वहीं प्रदेश निकाय चुनाव में जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हैं।
प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस ने 4 में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कोरबा नगर निगम में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा बिलासपुर नगर निगम में आगे चल रही है। चार अन्य नगर निगमों में दोनों दलों मेंकांटे की टक्कर है।
प्रदेश के 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में से कांग्रेस 142 में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 137 वार्डों में बीजेपी और 24 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया।

छत्तीसगढ़ के कुल 38 नगर परिषद के 753 वार्डों में भी कांग्रेस ने दबदबा बनाए रखा। नतीजों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस 297 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 288 वार्डों में भाजपा का कमल लिखा। वहीं जोगी कांग्रेस 12 और 93 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते।
103 नगर पंचायतों के 1545 वार्डों में कांग्रेस 453, भाजपा 306, जोगी कांग्रेस 4 और निर्दलीय 85 जीते। बतादें कि छत्तीसगढ़ में 21 दिसंबर को 151 नगरीय निकायों में एक चरण में मतदान हुए थे।

Home / Raipur / झारखंड के बाद BJP के लिए अब इस राज्य से आई बुरी खबर, चुनाव में मिली करारी हार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो