scriptभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, 22 के आंदोलन में रहेंगी पुरंदेश्वरी | BJP president JP Nadda visits Chhattisgarh on February | Patrika News
रायपुर

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, 22 के आंदोलन में रहेंगी पुरंदेश्वरी

– भाजपा का जेल भरो आंदोलन की जिम्मेदारी तय: नितिन बिलासपुर में संभालेंगे मोर्चा- अब राष्ट्रीय मुख्यालय से तय हो रही प्रदेश भाजपा की गतिविधियां

रायपुरJan 19, 2021 / 07:50 pm

CG Desk

JP Nadda attack

JP Nadda attack

रायपुर. प्रदेश में 15 सालों तक सत्ता में रहने वाली भाजपा, सत्ता जाने के 2 साल बाद अब मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में नजर आती दिख रही है। इसकी मुख्य वजह नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्तियों को माना जा रहा है, जो सीधे दिल्ली से मिलने वाले निर्देशों पर काम कर रहे हैं। कार्ययोजना भी दिल्ली से तय हो रही है। क्योंकि प्रदेश के सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश सीधे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Union BJP president JP Nadda ) के संपर्क में है। और नड्डा को प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी () और सह प्रभारी नितिन नवीन रिपोर्ट कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नड्डा फरवरी में प्रदेश के दौरे पर होंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वे कम से कम 2 दिन रहेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
उधर, भाजपा 22 जनवरी को होने वाले जेल भरो आंदोलन को लेकर लगातार रणनीति बना रही है। अब यह तय हो गया है कि डी. पुरंदेश्वरी रायपुर और नितिन नवीन बिलासपुर में आंदोलन की अगुवाई करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जगदलपुर में होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (former chhattisgarh CM Raman Singh) रायपुर में शामिल होंगे।
अभी धान सबसे बड़ा मुद्दा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय (BJP president Vishnudeo sai) का कहना है कि भाजपा के पास सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे हैं, मगर आज सबसे बड़ा मुद्दा धान है। हम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। किसानों के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। साय कांकेर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा में सक्रिय है।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर
22 जनवरी होने वाले आंदोलन को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय (Chhattisgarh BJP Ofiice) एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने शहर के पार्षद दल व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली। सुंदरानी ने कहा कि किसानों की आवाज को ताकत देने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित शामिल हों। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इसी परिपेक्ष में 19 जनवरी को महिला मोर्चा की और युवा मोर्चा की बैठक होगी। किसान आंदोलन का रायपुर जिला संयोजक छगन मूंदड़ा व सह संयोजक डॉ.प्रमोद साहू को बनाया गया है। बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस, पार्षद सूर्यकांत राठौर, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे समेत अन्य उपस्थित हुए।
आंदोलन को सफल बनाने, लगातार बैठकों का दौर
22 जनवरी होने वाले आंदोलन को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने शहर के पार्षद दल व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक ली। सुंदरानी ने कहा कि किसानों की आवाज को ताकत देने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित शामिल हों। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इसी परिपेक्ष में 19 जनवरी को महिला मोर्चा की और युवा मोर्चा की बैठक होगी। किसान आंदोलन का रायपुर जिला संयोजक छगन मूंदड़ा व सह संयोजक डॉ.प्रमोद साहू को बनाया गया है। बैठक को भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, ओंकार बैस, पार्षद सूर्यकांत राठौर, मीनल चौबे,मृत्युंजय दुबे समेत अन्य उपस्थित हुए।

Home / Raipur / भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, 22 के आंदोलन में रहेंगी पुरंदेश्वरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो