25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, पढ़ें किसे मिला किस जिले का प्रभार

नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जिलों में प्रभारी नियुक्त कर जारी किया लिस्ट .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2019, 8:30 PM IST

BJP ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, पढ़ें किसे मिला किस जिले का प्रभार

BJP ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची, पढ़ें किसे मिला किस जिले का प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त क्र दिए हैं।भाजपा की जारी सूची के अनुसार रायपुर नगर निगम के लिए भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर के प्रभारी बने प्रेमप्रकाश पाण्डेय, दुर्ग की जिम्मेदारी संतोष बाफना को मिली है वही राजेश मूणत कोरबा का कमान संभालेंगे। अम्बिकापुर- नारायण चंदेल, चिरमिरी भीमसेन अग्रवाल, धमतरी बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव किरणदेव, जगदलपुर अजय चंद्राकर और रायगढ़ के लिए शिवरतन शर्मा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी द्वारा घोषित सूची में जिलों के नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारी तय किए गए हैं। इसमें रायपुर जिला-गोबरा नवापार देवजी भाई पटेल, तिल्दा नेवरा लोकेश कावडिय़ा, आरंग मोतीलाल साहू, महासमुंद जिला-महासमुंद श्रीचंद सुंदरानी, बागबाहरा सच्चिदानंद उपासने, सरायपाली श्याम बैस, बलौदाबाजार जिला भाटापारा चंदूलाल साहू, बलौदाबाजार अशोक बजाज, गरियाबंद जिला- गरियाबंद चंद्रशेखर साहू शामिल हैं।

दुर्ग जिला-अहिवारा सुरेन्द्र पाटनी, कुम्हारी विजय शर्मा, बालोद जिला- बालोद अभिषेक सिंह, दल्लीराजहरा खूबचंद पारख, बेमेतरा जिला बेमेतरा कोमल जंघेल, राजनांदगांव जिला-डोंगरगढ़ लाभचंद बाफना, कवर्धा जिला-कवर्धा राजिन्दरपाल सिंह भाटिया शामिल हैं। वहीं बिलासपुर जिला -तखतपुर राजकुमार शर्मा, रतनपुर सौरभ सिंह, मुंगेली जिला- मुंगेेली ज्योतिनंद दुबे, जांजगीर-चांपा जिला-जांजगीर-नैला राजेश शर्मा, चांपा लखनलाल साहू, सक्ति गोपाल शर्मा, अकलतरा गिरिश शुक्ला, कोरबा जिला- दीपका डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कटघोरा गिरधर गुप्ता, रायगढ़ जिला खरसिया लीलाधर सुल्तानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बलरामपुर जिला -बलरामपुर कृष्णकुमार राय, सुरजपुर जिला सुरजपुर अनुराग सिंह देव, जशपुर जिला -जशपुर मेजर अनिल सिंह, कोरिया जिला मनेन्द्रगढ़ कमलभान सिंह, कोण्डागांव जिला-कोण्डागांव केदार कश्यप, नारायणपुर जिला -नारायणपुर भरत मटियारा, कांकेर जिला-कांकेर श्रीनिवास राव मद्दी, दंतेवाड़ा जिला- किरन्दुल लच्छुराम कश्यप, बड़े बचेली दिनेश कश्यप, दंतेवाड़ा लता उसेण्डी, बीजापुर जिला- बीजापुर डॉ. सुभाऊ कश्यप, सुकमा जिला-सुकमा महेश गागड़ा शामिल हैं।

Click & Read More Chhattisgarh News .