scriptउपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, तय होगी मरवाही पर रणनीति | BJP state working committee meeting on marwahi election tomorrow | Patrika News
रायपुर

उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, तय होगी मरवाही पर रणनीति

– विष्णुदेव साय की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक 19 अक्टूबर को- वर्चुअल बैठक में मरवाही उप चुनाव को लेकर होगी महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुरOct 18, 2020 / 02:41 pm

Ashish Gupta

रायपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (BJP Chhattisgarh State President Vishnu Deo Sai) की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक 19 अक्टूबर को होगी। यह बैठक वर्चुअल होगी। इसमें मरवाही उप चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। साथ ही मरवाही चुनाव को लेकर स्थानीय जनता से वादों और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से रणनीति तैयार होगी। बातचीत होगी। मरवाही में अमित जोगी का नामांकन रद्द होने के बाद बदली हुई परिस्थितियों पर भी बैठक में चर्चा होगी।
कार्यसमिति की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो कि देर शाम पांच बजे तक चलने की संभावना है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह व अन्य पदाधिकारी इस वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे।

मरवाही उपचुनाव से जोगी परिवार बाहर, नामांकन निरस्त, अब 13 उम्मीदवारों के बीच जंग

कृषि बिल और केंद्रीय योजनाओं पर बनेगी कार्ययोजना
कार्यसमिति की बैठक में कृषि बिल के भ्रम को दूर करने के लिए भी रणनीति बनेगी। फिलहाल भाजपा के सांसद गांव-गांव में चौपाल लगाकर किसानों के बीच जा रहे हैं। प्रदेश की भाजपा पम्पलेट व अन्य माध्यमों के जरिए जनता के बीच जाने की रणनीति बना रही है। कार्यसमिति की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाने के लिए भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

16 महीने बाद कार्यसमिति
बताया जाता है कि भाजपा में करीब 16 महीने बाद कार्यसमिति की बैठक होगी। आखिरी बैठक जून 2019 में तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी की अध्यक्षता में हुई थी। इसके बाद दो उप चुनाव की वजह से मामला टलते गया। इसके बाद मार्च में कोरोना का संक्रमण शुरू हो गया। जून 2020 में भाजपा को विष्णुदेव साय के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिला, लेकिन उन्होंने कार्यकारिणी बनाने में चार महीने का समय लगाया दिया।

जाति विवाद पर बोलीं रेणु – कांग्रेस में रह कर चुनाव लड़ते तो जोगी परिवार आदिवासी ही होता

अब तक नहीं हुई जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू कर दिया था, लेकिन रायपुर ग्रामीण, दुर्ग और भिलाई जिले में अब तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी। जबकि साय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। उम्मीद है कि कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के बीच जिलाध्यक्ष को लेकर उपजे विवाद को दूर करने पर भी चर्चा होगी।

Home / Raipur / उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, तय होगी मरवाही पर रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो