scriptभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही बोले विष्णुदेव साय – 2023 में BJP बनाएगी सरकार | BJP will form government in 2023 says New CG BJP President Vishnu Deo | Patrika News
रायपुर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही बोले विष्णुदेव साय – 2023 में BJP बनाएगी सरकार

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली।

रायपुरJun 07, 2020 / 10:33 am

Ashish Gupta

bjp_chhattisgarh.jpg

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही बोले विष्णुदेव साय – 2023 में BJP बनाएगी सरकार

रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में अधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके साथ ही भाजपा संगठन के नए युग की शुरुआत हो गई। पदभार ग्रहण करने के बाद ही साय ने अपना विजन और मिशन दोनों स्पष्ट कर दिया है।
साय ने कहा कि 2023 में हमारी सरकार बनेगी और हमने चुनाव की तैयारी आज से शुरू कर दी है। इसके साथ ही साय ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए शराबबंदी और किसानों के मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करने की मंशा भी जता दी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7uc7s8
पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह दायित्व एक बड़ी चुनौती है। इससे पहले जब मैं दो बार अध्यक्ष बना तब राज्य में भाजपा की सरकार की। अब पार्टी के विपक्ष में है, लेकिन भरोसा है कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों के साथ इस चुनौती से लड़ेंगे।
उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने की बात भी कही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोकलुभावन घोषणापत्र में राज्य की जनता बहकावे में आ गई थी। अब जनता सरकार से ऊब गई है। सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल हो रही है। कोरोना की वजह से मजदूरों की घर वापसी में तकलीफ उठानी पड़ी।

स्वदेशी अपनाने 25 लाख घरों तक जाएंगे कार्यकर्ता
साय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को देश हित में बताते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता 25 लाख घरों में जाकर केंद्र की उपलब्धियों को बताएंगे। दो-दो के समूह में जाकर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पत्र को बताएंगे। इसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो