scriptBREAKING NEWS- भाजपा की जन सुरक्षा रैली में हंगामा, प्रेरकों ने लगाए मुदार्बाद के नारेे | BJPs Jan Suraksha Rally protesters ruckus planted the slogans | Patrika News
रायपुर

BREAKING NEWS- भाजपा की जन सुरक्षा रैली में हंगामा, प्रेरकों ने लगाए मुदार्बाद के नारेे

केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में आज राजधानी में दोपहर 2 बजे मोतीबाग से जन सुरक्षा या

रायपुरOct 12, 2017 / 04:23 pm

Lalit Singh

BJP
रायपुर. केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में आज राजधानी में दोपहर 2 बजे मोतीबाग से जन सुरक्षा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरम कौशिक, पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे ने की। रैली में मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, रमशीला साहू, सच्चिदानंद उपासने सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा सांसदगण, विद्यायक, निगम मंडलों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में केरल में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हो रहे अत्याचार की कड़ी शब्दों में निंदा की।
BJP
घटनास्थल पर हंगामा

जब भाजपा की जन सुरक्षा यात्रा पहुंची बूढ़ातालाब पहुंची तो यहां पहले से धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ के प्रेरकों ने रमन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मौका देखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर परिवहन मंत्री मंत्री राजेश मूणत ने तत्काल पहुंचकर ने समझाइश देने की कोशिश की। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी।
 

इधर, जनता कांग्रेस की महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
कोरबा में सांसद डॉ. बंशीलाल महतो द्वारा कुश्ती कार्यक्रम में महिलाओं पर की टिप्पणी को लेकर शहर की राजनीति बुधवार को गरमा गई। दरअसल, मंगलवार रात फेसबुक पर जोगी समर्थक छात्र नेता दीपक वर्मा ने सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए बयान के लिए सांसद को धमकी भरे अंदाज में माफी मांगने के लिए कहा। फेसबुक पर वीडियो वायरल होते ही शहर में राजनीतिक पारा चढ़ गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी और सांसद समर्थक देर रात कोतवाली थाना पहुंचे और दीपक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बुधवार दोपहर तक जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी दफ्तर का घेराव कर दिया। आखिरकार पुलिस ने दीपक वर्मा को दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना के थोड़ी देर बाद जनता कांग्रेस की महिलाओं ने सांसद पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव कर एफआईआर के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Home / Raipur / BREAKING NEWS- भाजपा की जन सुरक्षा रैली में हंगामा, प्रेरकों ने लगाए मुदार्बाद के नारेे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो