scriptभाजयुमो के 9 जिला अध्यक्षों का ऐलान, दुर्ग-भिलाई के नाम रुके | BJYM 9 district president name Announcement IN chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

भाजयुमो के 9 जिला अध्यक्षों का ऐलान, दुर्ग-भिलाई के नाम रुके

– पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साय बोले, सभी की उम्र 35 से कम यही नियम .

रायपुरApr 13, 2021 / 02:24 pm

CG Desk

ग्रामीणों के बाद भाजयुमो ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

ग्रामीणों के बाद भाजयुमो ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा

रायपुर . भाजयुमो (BJYM Chhattisgarh) ने 9 जिलों के अध्यक्षों के नामों का एलान कर दिया। मगर, एक बार फिर तमाम कार्यकारिणी में दुर्ग और भिलाई के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद रहा, वह युवा मोर्चा में भी निकल सामने आ गया। दुर्ग और भिलाई (Durg Bhilai Bjym) के अध्यक्षों के नाम एक बार फिर रोक दिए गए हैं, क्योंकि यहां 2 नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई है। गुटबाजी जमकर हावी है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (BJP president Vishnu Deo Sai) ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में कहा कि विवाद जैसी कोई बात नहीं है। नामों पर चर्चा हो रही है। जल्द घोषणा कर दी जाएगी। इसके पहले किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा यहां तक कि भाजपा जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणाएं अंत में की गईं। वह भी दोनों कद्दावर नेताओं की सहमति के बाद। गौरतलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी में आयु सीमा विवाद सामने आने के बाद युवा मोर्चा की तमाम नियुक्तियों पर रोक लगी थी। पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के आदेश के बाद नियुक्तियां की गई हैं।
35 से कम उम्र का दावा
जारी सूची में सभी की उम्र 35 वर्ष से कम बताई गई है। स्पष्ट है कि युवा मोर्चा के लिए क्लियर-कट 35 वर्ष आयुसीमा तय है। इससे अधिक नहीं। पूर्व में कुछ शीर्ष नेताओं के अपनों को पद देने के लिए इस नियम का उल्लंघन किया गया था।
रायपुर में गोविंदा जिलाध्यक्ष, दो महामंत्री भी
जारी सूची में रायपुर में गोविंदा गुप्ता को जिला अध्यक्ष, अर्पित सूर्यवंशी और राहुल राव को महामंत्री नियुक्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक यहां भी गुटबाजी थी। सभी नेताओं को संतुष्ट करते हुए अध्यक्ष की सूची में महामंत्री के नाम भी घोषित किए गए।
ये बने भाजयुमो जिला अध्यक्ष
गोविंदा गुप्ता रायपुर, जसराज चंद्राकर महासमुंद, परमेश्वर वर्मा बेमेतरा, पीयूष सिंह कवर्धा, राजा पांडेय कांकेर, अमन शर्मा जशपुर, विश्व विजय सिंह तोमर सरगुजा, रविंद्र भारती सूरजपुर, अंचल रजवाड़े कोरिया।

आयु सीमा विवाद की रिपोर्ट पुरंदेश्वरी को सौंपी
युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी और कुछ जिलों के अध्यक्षों के नामों का एलान के बाद आयु सीमा के उल्लंघन और गैरअनुभवी कार्यकर्ताओं को पद दिए जाने का विवाद गरमाया। मामले में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और मंत्री ओपी चौधरी को जांच के लिए आदेशित किया गया। प्रदेश प्रभारी के आदेश पर ही जांच दल ने नियुक्त पदाधिकारियों से 10वीं की मार्कशीट और अनुभव की लिखित जानकारी ली थी। प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि यह रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को सौंपी जा चुकी है। उनकी तरफ से अभी कोई कार्रवाई आदेश नहीं दिया गया है।

Home / Raipur / भाजयुमो के 9 जिला अध्यक्षों का ऐलान, दुर्ग-भिलाई के नाम रुके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो