scriptप्याज बीज में उछाल, लहसून बीज 6 सौ रुपए किलो | Boom in onion seeds, garlic seed 6 hundred rupees kg | Patrika News
रायपुर

प्याज बीज में उछाल, लहसून बीज 6 सौ रुपए किलो

रबी सीजन में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इस बार इसके बीज की खरीदी 400 से 800 रुपए किलो की दर पर करनी पड़ रही है।

रायपुरDec 14, 2019 / 12:48 am

dharmendra ghidode

प्याज बीज में उछाल, लहसून बीज 6 सौ रुपए किलो

प्याज बीज में उछाल, लहसून बीज 6 सौ रुपए किलो

टेहका. प्याज के बाद अब इसका बीज भी छलांग लगा रहा है। रबी सीजन में सब्जी की खेती करने वाले किसानों को इस बार इसके बीज की खरीदी 400 से 800 रुपए किलो की दर पर करनी पड़ रही है। लहसून बीज भी 600 रुपए किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है। तीसरे नंबर पर धनिया हेै, जिसके बीज की खरीदी करने पर 250 रुपए खच करने पड़ रहे हैं।
नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के लागू होते ही बाड़ी से निकलने वाली सब्जी तो महंगी हुई ही है, अब इसके बीज भी महंगे होने लगे हंै। सबसे ज्यादा उछाल प्याज में आ रही है। देश स्तर पर मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ी खाई के अंतर को पाटने के लिए अब प्रदेश के किसान इसकी खेती के लिए तेजी से रुझान दिखा रहे हैं। इसका सीधा असर इसके बीज की कीमतों पर पडऩे लगा हेै। प्याज ही नहीं, बल्कि सब्जी की सभी किस्मों के बीज महंगे होने लगे है। जहां तक स्थिरता का सवाल हेै, उस पर यदि नजर डाली जाए तो यही बात सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में इसमें कमी की संभावना नहीं है।
तेजी के बाद भाव
देश स्तर पर आई तेजी के बाद सब्जी बीज की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। सवार्धिक असर प्याज के बीज पर पड़ा है। इस समय यह 400 से 800 रुपए किलो पर चल रहा है। तेजी के पहले इसके बीज 200 से 600 रुपए किलो पर थे। लहसून के बीज भी 100 रुपए की तेजी के बाद 500 से 600 रुपए किलो पर जा पहुंचे है। टमाटर 200 से 400 रुपए किलो पर पहुंच गया है। धनिया के भाव 200 से 300 रुपए किलो पर जा पहुंची हेेै। मिर्च 200 से 500 रुपए किलो पर चल रहा है। रबी सीजन में भाजी के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। लालभाजी 100 से 300 रुपए किलो, मेथी बीज 60 से 80 रुपए किलो पर पहुंच चुका हेै। कुसुम भाजी 50 से 100 रुपए किलो पर चल रही है। करेला बीज 10 ग्राम का पैकेट 40 से 50 रुपए, गोभी बीज हाईब्रीड 150 से 450 रुपए किलो पर चल पड़ा है तो पत्तागोभी बीज भी 10 ग्राम का पैकेट 150 से 200 रुपए किलो पर मिलने लगा है। कुम्हड़ा बीज 10 ग्राम 40 से 50 रुपए, तुरई चिकनी 10 ग्राम 20 से 30 रुपए और लोैकी 30 से 40 रुपए पैकेट में मिल रही है। मूली 10 ग्राम का पैकेट 60 से 80 रुपए पहुंच गया है।
सब्जी की खेती
भाटापारा विकासखंड में ग्राम टिकुलिया, तरेेंगा, टेहका, धौराभाठा, कड़ार, लेवई, रोहरा, अकलतरा, निपनिया ऐसे गांव हैं, जहां सब्जी की खेती का रकबा निरंतर बढ़ रहा हेै। वैसे भी जिले में यही ऐसा ब्लॉक है जहां सिमगा के बाद सबसे ज्यादा रकबे में सब्जी की खेती की जाती है। पड़ोस के जिले बिलासपुर और मुंगेली के सब्जी उत्पादक किसान भी सब्जी बीज की खरीदी इसी शहर से करते हंै। लिहाजा सब्जी बीज का कारोबार तेजी से विस्तार ले रहा है।

Home / Raipur / प्याज बीज में उछाल, लहसून बीज 6 सौ रुपए किलो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो