यह मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम ख्खपरी का है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार ग्राम खपरी निवासी बिरन बाई कुर्रे पति स्व. भरतलाल का गांव में रहने वाले कन्हैयालाल पिता पंचराम कुर्रे (52 ) से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से कन्हैया और बिरन बाई के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हो रहा था।
11 नवंबर को बिरन बाई साथी मजदूर भूरीबाई के साथ प्यारेलाल के खेत में काम करने गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे कन्हैया खेत पहुंच कर टंगिया से हमला कर बिरन बाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कर रही थी।
घटना के 4 दिनों के बाद बुधवार सुबह गांव में भुवनेश्वर टंडन के खेत में महुआ के पेड़ पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम इस मामले की जांच कर रही है।