scriptआने लगे चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के रूझान, भाजपा को पछाड़ कांग्रेस निकला आगे | Breaking : Congress is leading on BJP in Assembly bypoll results | Patrika News
रायपुर

आने लगे चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के रूझान, भाजपा को पछाड़ कांग्रेस निकला आगे

छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।

रायपुरOct 24, 2019 / 09:44 am

Akanksha Agrawal

Chitrakot bypoll

आने लगे चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के रूझान, भाजपा को पछाड़ कांग्रेस निकला आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले राउंड के मतगणना के बाद नतीजों के रूझान आने भी आने शुरू हो चुके हैं। पहले रूझान में कांग्रेस के उम्मीदवार राजमन बेंजाम आगे चल रहे हैं। आ रहे रूझानों के अनुसार कांग्रेस के राजमन बेंजाम 1477 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक बैज के लोकसभा चुनाव में चुने जाने के बाद वह सीट खाली हो गई थी। इस खाली सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव का आयोजन किया गया था। चित्रकोट विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजमन बेंजाम को और भाजपा ने लच्छूराम कश्यप पर भरोसा जताया है। पहले रूझान के अनुसार कांग्रेस के राजमन बेंजाम 3264 वोट और लच्छुराम कश्यप 2225 वोटों पर हैं।

इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव के बाद सोमवार को 77.40 फीसदी मतदान होना बताया था। वर्ष 2018 में हुए चित्रकोट विधानसभा चुनाव में 80.32 फीसदी मतदान हुआ था। इस हिसाब से उप चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम हुआ था।

इस उप चुनाव में हुए मतदान के बाद कहीं भी पुनर्मतदान की स्थिति निर्मित नहीं हुआ है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो