बता दें , मृतक की पहचान पंडरी निवासी दिनेश यादव ( 25- 30 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक शहर के कई चार्टेड अकाउंटेंड के यहां अकाउंट्स का काम करता था। वहीं शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे लिखा है कि अगर पुलिस केस होता है तो प्लीज़ किसी को किसी प्रकार की सजा ना दी जाए।
शनिवार की सुबह जब लोगों ने देखा तो युवक का शव फांसी से लटका पाया गया। इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल के कारणों का पता नहीं चल सका है।