scriptगृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष का पद संभालते ही मंत्री अकबर ने दिखाए तेवर | Cabinet Minister Akbar take charge as chairperson of housing board | Patrika News
रायपुर

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष का पद संभालते ही मंत्री अकबर ने दिखाए तेवर

स एवं पर्यावरण, वन, परिवहन, खाद्य नागरिक आपूति मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को अटल नगर स्थित पर्यावास भवन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया गया।

रायपुरJan 16, 2019 / 08:00 pm

Ashish Gupta

Cabinet Minister Mohammad Akbar

Cabinet Minister Akbar

रायपुर. आवास एवं पर्यावरण, वन, परिवहन, खाद्य नागरिक आपूति मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को अटल नगर स्थित पर्यावास भवन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त शम्मी आबिदी (भाप्रसे) द्वारा उनका स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण के पश्चात मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में आयुक्त द्वारा मंडल के वर्तमान निर्माण व योजनाओं तथा अन्य गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। आयुक्त द्वारा मंत्री को छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल की वर्तमान तक की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
आयुक्त द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की रिक्त व अविक्रित संपत्तियों को शीघ्र विक्रय करने के लिए तीव्र प्रयास किए जा रहे हैं तथा यह भी कहा गया है कि प्रत्येक योजना का पृथक-पृथक अध्ययन कर तथा अविक्रय होने के कारणों को दृष्टिगत रखते हुए विक्रय की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर मंडल के अपर आयुक्त एचके जोशी एवं एचके वर्मा, मुख्य लेखा अधिकारी पीके सोनवानी, मुख्य संपदा अधिकारी सीएस बाजवा, उपायुक्त एसके भगत, हरबक्स सिंह एवं मंडल के कार्यपालन अभियंता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Home / Raipur / गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष का पद संभालते ही मंत्री अकबर ने दिखाए तेवर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो