scriptकैदी ने टायलेट के अंदर बनाया फांसी का फंदा, झूला लेकिन बच गया, मचा हड़कंप | Central jail Prisoner try to suicide | Patrika News
रायपुर

कैदी ने टायलेट के अंदर बनाया फांसी का फंदा, झूला लेकिन बच गया, मचा हड़कंप

कैदी ने टायलेट के अंदर अपने ही गमझे को फांसी का फंदा बनकर झूल गया। अन्य कैदियों ने उसे फांसी के फंदे से निकालकर उसकी जान बचा ली।

रायपुरJun 12, 2019 / 03:32 pm

चंदू निर्मलकर

Cg News

कैदी ने टायलेट के अंदर बनाया फांसी का फंदा, झूला लेकिन बच गया, मचा हड़कंप

रायपुर. केन्द्रीय जेल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विचारधीन कैद की खुदकुशी करने की खबर जेल में फैल गई। कैदी ने टायलेट के अंदर अपने ही गमझे को फांसी का फंदा बनकर झूल गया। अन्य कैदियों ने उसे फांसी के फंदे से निकालकर उसकी जान बचा ली।

मेकाहारा अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर केन्द्रीय जेल में बंद विचारधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कैदी जनक लाल निषाद सुबह टॉयलेट के अंदर अपने ही गमझे को फांसी का फंदा बनाकर झूल गया था। उसकी चीख सुनकर अन्य कैदी वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। खुदकुशी के प्रयास में कैदी जनक लाल निषाद की जान तो बच गई लेकिन उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

8 जून से रिमांड पर भेजा था जेल
विचाराधीन कैदी जनक लाल निषाद के खिलाफ धारा 363,366,376, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसे 8 जून से रिमांड पर केन्द्रीय जेल भेजा था। लेकिन आज उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Raipur / कैदी ने टायलेट के अंदर बनाया फांसी का फंदा, झूला लेकिन बच गया, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो