मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, बृजमोहन ने अपनी आदत के विपरीत ऐसा बयान किस निराशा में दिया है वो जानें, लेकिन सारा हिंदुस्तान महंगाई से परेशान है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है। देश की समूची जनता महंगाई से परेशान है, उसको पता नहीं किस लहजे में बीजेपी नेता बृजमोहन अन्न जल त्यागने की बात कह रहे हैं। बीजेपी नेता जो चीज महंगा है उसका इस्तेमाल नहीं करने की बात कह रहे हैं।